NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को पहुंचाया नुकसान, इन 5 सीटों पर बिगड़ा खेल
    अगली खबर
    हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को पहुंचाया नुकसान, इन 5 सीटों पर बिगड़ा खेल
    हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कुछ सीटों पर बिगाड़ा कांग्रेस का खेल

    हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को पहुंचाया नुकसान, इन 5 सीटों पर बिगड़ा खेल

    लेखन गजेंद्र
    Oct 09, 2024
    09:42 am

    क्या है खबर?

    हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) का गठबंधन होते-होते रह गया, लेकिन इसके कारण राज्य विधानसभा की 5 सीटों पर कांग्रेस को गहरा धक्का लगा है।

    AAP ने राज्य की 90 में से 88 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें अधिकतर सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

    हालांकि, 5 सीटें ऐसी रही, जहां AAP ने कांग्रेस को जीतने से रोक दिया। कुछ वोटों के अंतर से यहां भाजपा का उम्मीदवार विजय हुआ।

    चुनाव परिणाम

    किन सीटों पर AAP ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल?

    उचाना कलां सीट पर भाजपा उम्मीदवार को 48,968 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 48,936 वोट मिले। यहां सिर्फ 32 वोटों से भाजपा विजय रही। यहां AAP को 2,495 वोट मिले थे।

    असंध में भाजपा उम्मीदवार को 54,761 और कांग्रेस उम्मीदवार को 52,455 वोट मिले। यहां जीत का अंतर 2,306 था, जिसमें AAP को 4,290 वोट मिले।

    डबवाली में भाजपा को 56,074 और कांग्रेस को 55,464 वोट मिले। यहां जीत का अंतर 610 वोट था, जिसमें AAP को 6,606 वोट मिले।

    नतीजा

    70 से अधिक सीटों पर तीसरे स्थान पर नहीं आई AAP

    दादरी सीट पर भाजपा को 65,568 वोट और कांग्रेस को 63,611 वोट मिले। यहां जीत का अंतर सिर्फ 1,957 था, जिसमें AAP को 1,339 वोट मिले थे।

    महेंद्रगढ़ में भाजपा को 63,036 वोट और कांग्रेस को 60,388 वोट मिले। यहां जीत का अंतर 2,648 था, जिसमें AAP को 1,740 वोट मिले।

    राज्य में 70 से अधिक सीटों पर AAP उम्मीदवार चौथे या उसके बाद के स्थान पर हैं। कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।

    परिणाम

    तीसरी बार हरियाणा के मैदान में उतरी थी AAP

    हरियाणा में AAP तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरी थी। पहली बार 2019 के विधानसभा चुनाव में AAP 46 सीट पर लड़ी और उसे NOTA से कम वोट मिले थे।

    2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन के बावजूद AAP 1 सीट नहीं जीती।

    बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 और कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं। 2 सीटों पर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    विधानसभा चुनाव नतीजे
    कांग्रेस समाचार
    आम आदमी पार्टी समाचार

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन
    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम
    IPL 2025 में खूब चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  IPL 2025

    हरियाणा

    कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच 13 नेताओं को निष्कासित किया, क्या है कारण? कांग्रेस समाचार
    हरियाणा चुनाव: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये समेत किए ये वादे कांग्रेस समाचार
    हरियाणा: पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत, 7 बुरी तरह झुलसे देश
    राहुल गांधी के रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में 'नाच-गाना' बयान पर आक्रोश, भाजपा ने बोला हमला राहुल गांधी

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    विधानसभा चुनाव: अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को बहुमत, सिक्किम में SKM की जोरदार वापसी सिक्किम
    विधानसभा चुनाव: सिक्किम में SKM की प्रचंड जीत, अरुणाचल प्रदेश में फिर बनी भाजपा की सरकार सिक्किम
    सिक्किम में SKM को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले प्रेम सिंह तमांग कौन हैं?  सिक्किम
    विधानसभा चुनाव 2024: आंध्र प्रदेश में TDP, ओडिशा में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा आंध्र प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट बोलीं- बृजभूषण शरण सिंह राजनीतिक शक्ति के कारण बच रहे विनेश फोगाट
    हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने गरीबों को घर, महिलाओं का प्रतिमाह 2,000 रुपये देने का किया वादा  हरियाणा
    'एक देश एक चुनाव' को कांग्रेस ने संविधान के खिलाफ बताया, अन्य पार्टियों ने क्या कहा? एक देश एक चुनाव
    हरियाणा: राहुल गांधी सुबह-सुबह अचानक पहुंचे करनाल, अमेरिका में भारतीय युवक से किया वादा निभाया राहुल गांधी

    आम आदमी पार्टी समाचार

    #NewsBytesExplainer: हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन से किसे होगा फायदा, क्यों साथ आ रही दोनों पार्टियां? हरियाणा
    दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल राजेंद्र पाल गौतम
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस-AAP गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध- रिपोर्ट हरियाणा
    केजरीवाल शुरुआत से शराब नीति घोटाले में शामिल, पूरक आरोप पत्र में CBI का दावा अरविंद केजरीवाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025