NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विस्तार की तैयारी में AAP, देशभर में स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ेगी पार्टी
    राजनीति

    विस्तार की तैयारी में AAP, देशभर में स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ेगी पार्टी

    विस्तार की तैयारी में AAP, देशभर में स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ेगी पार्टी
    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 15, 2020, 10:26 am 1 मिनट में पढ़ें
    विस्तार की तैयारी में AAP, देशभर में स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ेगी पार्टी

    दिल्ली विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) अब अपने विस्तार की तैयारी कर रही है। पार्टी ने फैसला किया है वो देशभर में स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ेगी। AAP नेता गोपाल राय ने बताया कि पार्टी ने रविवार को अपनी कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है, जिसमें 'सकारात्मक राष्ट्रवाद' के मंत्र के साथ पार्टी के विस्तार के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

    दिल्ली में जीत के साथ पार्टी ने शुरू किया था 'राष्ट्र निर्माण अभियान'

    राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "लोग 9871010101 नंबर पर मिस कॉल देकर राष्ट्र निर्माण अभियान से जुड़ सकते हैं। एक बार जब हमारे कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ जाएगी तो हम देशभर में स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल हम गुजरात और मध्य प्रदेश के स्थानीय निकायों पर विचार कर रहे हैं।" बता दें कि पार्टी ने दिल्ली चुनावों के नतीजे घोषित होने के साथ ही राष्ट्र निर्माण अभियान शुरू कर दिया था।

    AAP का राष्ट्रवाद भाजपा से अलग- राय

    राय ने दावा किया कि उनकी पार्टी का राष्ट्रवाद भाजपा के राष्ट्रवाद से अलग है। उन्होंने बताया, "दिल्ली में हमने प्यार और इज्जत के साथ सकारात्मक राष्ट्रवाद का काम किया है। भाजपा का राष्ट्रवाद नफरत और बांटने वाली राजनीति पर आधारित है।" उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली में किया गया काम पूरे देश के लिए 'रोल मॉडल' बन गया है। दूसरी तरफ भाजपा लोगों की इज्जजत नहीं करती। उन्हें केवल वोट बैंक की चिंता है।

    क्या रहे थे दिल्ली चुनाव के नतीजे?

    दिल्ली चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोट डाले गये थे। 11 फरवरी को जारी हुए नतीजों में AAP ने 70 में 62 सीटें अपने नाम की थी। वहीं भाजपा को आठ सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियां अपना खाता नहीं खोल पाईं।

    2014 लोकसभा चुनावों पार्टी ने लड़ा था देशभर में चुनाव

    दिल्ली से बाहर पैर पसारने का AAP का यह पहला प्रयास नहीं है। पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारे थे। खुद अरविंद केजरीवाल वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव में उतरे थे। इन चुनावों में पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। बाद में पार्टी ने इसे अपनी गलती बताया था। इसके बाद पार्टी ने पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ा। दोनों जगह परिणाम पार्टी की अपेक्षा के विपरित रहे।

    पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी पार्टी

    2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी तमाम कोशिशों के बावजूद सरकार बनाने लायक संख्या नहीं जुटा पाई। फिलहाल पंजाब विधानसभा मेें विपक्षी दल की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी 2022 चुनावों के लिए खुद को तैयार कर रही है। पार्टी के एकमात्र लोकसभा सांसद भगवंत मान दिल्ली चुनाव के प्रचार में अपने भाषणों में '2020 में दिल्ली हमारी, 2022 में पंजाब की तैयारी' जैसे नारे लगाते सुनाई दिए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    लोकसभा चुनाव

    दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता नरेंद्र मोदी
    नेताओं के भड़काऊ बयानों से दिल्ली में हुआ भाजपा को नुकसान- अमित शाह आम आदमी पार्टी समाचार
    अहमदाबाद: ट्रंप को झुग्गियां न दिखे इसलिए 600 मीटर लंबी दीवार बना रहा नगर निगम भारत की खबरें
    जानें क्यों ऐतिहासिक है दिल्ली का रामलीला मैदान जहां तीसरी बार शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी समाचार

    आम आदमी पार्टी समाचार

    शिवसेना ने दिल्ली में भाजपा की हार को बताया अहंकार और अमित शाह की हार छत्तीसगढ़
    क्या 'मायानगरी' की तर्ज पर दिल्ली भी जागेगी पूरी रात? AAP ने बना रखी है योजना मुंबई
    दिल्ली: नए विधायकों में लगभग तीन-चौथाई करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी दिल्ली
    दिल्ली चुनाव नतीजे: इन सीटों पर हार-जीत का अंतर रहा सबसे कम और ज्यादा दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल, 16 फरवरी को लेंगे शपथ दिल्ली
    दिल्ली: AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, एक कार्यकर्ता की मौत, दूसरा घायल दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: इस रणनीति से आम आदमी पार्टी ने किया भाजपा को चित आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा आम आदमी पार्टी समाचार

    लोकसभा चुनाव

    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला अरविंद केजरीवाल
    राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सियासत के सबसे बड़े 'चाणक्य' बनकर उभरे अमित शाह, जानें उपलब्धियां झारखंड
    जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसा रहा है उनका राजनीतिक सफर दिल्ली
    दिल्ली चुनाव: AI बेस्ड होंगे पोलिंग बूथ, चुनाव आयोग के अलग-अलग प्रयोगों पर एक नजर दिल्ली

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023