LOADING...
लोकसभा चुनाव: पंजाब में AAP ने 8 उम्मीदवारों का ऐलान किया, 5 मंत्री लड़ेंगे चुनाव
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारे (तस्वीर: एक्स/@PiyushBawari22)

लोकसभा चुनाव: पंजाब में AAP ने 8 उम्मीदवारों का ऐलान किया, 5 मंत्री लड़ेंगे चुनाव

लेखन गजेंद्र
Mar 14, 2024
02:19 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को पंजाब में अपने 8 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने पहली सूची में 5 मंत्रियों को मैदान में उतारा है, जिनमें अमृतसर से मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड़िया, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से बलबीर सिंह शामिल हैं। जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू को उतारा गया है।

चुनाव

सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP

पार्टी ने फरीदकोट से करमजीत अनमोल और फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी को उम्मीदवार घोषित किया है। करमजीत मुख्यमंत्री मान के करीबी बताए जाते हैं, जबकि गुरप्रीत कांग्रेस छोड़कर AAP में आए हैं। बता दें कि AAP अन्य प्रदेशों में INDIA गठबंधन का हिस्सा है, जबकि पंजाब में वह अकेले सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में AAP ने केवल संगरूर से जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस 8 पर विजयी रही थी।

ट्विटर पोस्ट

आम आदमी पार्टी की पहली सूची