Page Loader
AAP ने भाजपा नेता मनोज तिवारी से मांगा चंदा, बड़ी दिलचस्प है पीछे की कहानी

AAP ने भाजपा नेता मनोज तिवारी से मांगा चंदा, बड़ी दिलचस्प है पीछे की कहानी

Dec 20, 2018
05:10 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहता है। इन सबके बीच यह पढ़कर भले ही आपको हैरानी हो, लेकिन AAP ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से Rs. 1 लाख चंदा मांगा है। दरअसल, मनोज तिवारी ने लगभग दो महीने पहले कहा था कि अगर केजरीवाल दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण को मंजूरी देते हैं तो वे उनकी पार्टी को Rs. 1.11 लाख का चंदा देंगे।

वादा

तिवारी ने अक्टूबर में कही थी चंदा देने की बात

यह पूरा मामला अक्टूबर से शुरू हुआ था। अक्टूबर में मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार से मेट्रो के चौथे चरण को मंजूरी देने की मांग की थी। तिवारी ने ट्वीट कर कहा था कि अगर मेट्रो के चौथे चरण को मंजूरी मिलती है तो वे अपनी कमाई हुई रकम में से Rs. 1,11,100 का चंदा आम आदमी पार्टी को देंगे। अब मेट्रो के चौथे चरण को मंजूरी मिल चुकी है। इसलिए AAP ने तिवारी को उनका वादा याद दिलाया।

ट्विटर पोस्ट

तिवारी की मांग

AAP

AAP ने कहा- उम्मीद है आप वादे को जुमला नहीं बताएंगे

मेट्रो के चौथे चरण को मंजूरी मिलने के बाद AAP ने ट्विटर पर लिखा कि आशा है तिवारी अपने वादे को जुमला नहीं बताएंगे। AAP ने लिखा, 'आशा है मनोज तिवारी BJP और प्रधानमंत्री मोदी की तरह वादा करके उन्हें जुमला नहीं बताएँगे। नीचे डोनेशन लिंक दिया है इस पर जाकर कृपया आप ऑनलाइन डोनेट कर अपना वादा निभाने के साथ ही डिजिटल इंडिया के भी भागीदार बन सकते हैं।'

ट्विटर पोस्ट

AAP ने याद दिलाया वादा

मंजूरी

बुधवार को मिली दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण को मंजूरी

बीते बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने मेट्रो के चौथे चरण को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर लगभग Rs. 45,000 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है। मेट्रो के चौथे चरण की परियोजनाओं में रिठाला से नरेला, वेस्‍ट जनकपुरी से आरके आश्रम, मुकुंदपुर से मौजपुर, इंद्रलोक से इंद्रप्रस्‍थ, तुगलकाबाद से ऐरो सिटी और लाजपत नगर से साकेत G ब्‍लॉक का रूट शामिल हैं।