Loading...
बालों के झड़ने से परेशान हैं तो रोजाना इन योगासनों का करें अभ्यास, होगा फायदा

बालों के झड़ने से परेशान हैं तो रोजाना इन योगासनों का करें अभ्यास, होगा फायदा

लेखन अंजली
Apr 26, 2021
10:02 pm

क्या है खबर?

बालों का झड़ना एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान हैं क्योंकि इसके कारण व्यक्ति अपनी उम्र से ज्यादा बड़े लगने लगते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ लोग तो महंगे से महंगा शैंपू और कंडीशनर का भी इस्तेमाल करने लगते हैं, फिर भी उन्हें इससे राहत नहीं मिल पाती। हालांकि, कुछ योगासनों का रोजाना अभ्यास इस समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। आइए आज उन योगासनों के अभ्यास का तरीका जानते हैं।

#1

वज्रासन

सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाएं। इस स्थिति में अपने दोनों पैरों के अंगुठों को साथ में मिलाएं और एड़ियों को अलग रखें।

अब अपने नितंबों को एड़ियों पर टिकाकर अपनी हथेलियां को घुटनों पर रखें। इस दौरान अपनी पीठ और सिर को सीधा रखें।

इसके बाद आंखें बंद करके सामान्य रूप से सांस लेते रहें।

इस अवस्था में कम से कम 5-10 मिनट तक बैठने की कोशिश करें, फिर सामान्य हो जाएं।

#2

अधोमुख श्वानासन

इस योगासन के लिए पहले योगा मैट पर वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।

अब सामने की तरफ झुकते हुए अपने हाथों को जमीन पर रखें और गहरी सांस लेते हुए कमर को ऊपर उठाएं।

इस दौरान घुटनों को सीधा करके सामान्य रूप से सांस लेते रहें।

इस योगासन में शरीर का पूरा भार हाथों और पैरों पर होना चाहिए।

कुछ मिनट इसी अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।

ADVERTISEMENT

#3

सर्वांगासन

सर्वांगासन के लिए पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेटकर अपने दोनों हाथों को शरीर से सटाकर सीधा कर लें।

फिर सामान्य रूप से सांस लेते हुए पैरों, कूल्हों और कमर को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं।

अब हाथों से कमर को सहारा देते हुए कोहनियों को जमीन से सटा लें।

कुछ देर इसी मुद्रा में रहें और धीरे-धीरे वापस अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं। फिर कुछ सेकंड विश्राम कर इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं।

ADVERTISEMENT

#4

उत्तानासन

सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद सांस छोड़ते हुए और कूल्हों की तरफ से मुड़ते हुए नीचे झुकें।

ध्यान रहें कि इस दौरान आपके घुटने बिल्कुल सीधे हों और पैर एक−दूसरे के समानांतर हों।

अब अपने हाथों से अपने पंजों को छूने की कोशिश करें।

कुछ देर इसी मुद्रा में बने रहने के बाद धीरे−धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं और कुछ सेकंड विश्राम करने के बाद इस प्रक्रिया को फिर से दोहराएं।

ADVERTISEMENT