NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2023: इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और थीम
    अगली खबर
    विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2023: इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और थीम
    विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास और महत्व

    विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2023: इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और थीम

    लेखन अंजली
    Jun 07, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षित खाद्य प्रथाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित भोजन की वैश्विक आवश्यकता को उजागर करना है।

    यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के बीच एक सहयोगी प्रयास है।

    आइए आज हम आपको इस दिवस को मनाने का कारण, इसका महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें बताते हैं।

    इतिहास

    साल 2019 में हुआ था इस दिवस का पहला आयोजन

    विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र ने साल 2018 में एक संकल्प के माध्यम से की थी। संकल्प नीदरलैंड द्वारा प्रस्तावित किया गया था और कुल 44 देशों द्वारा सह-प्रायोजित किया गया था।

    इस दिवस को आधिकारिक तौर पर 7 जून को हर साल मनाया जाने के लिए नामित किया गया था।

    विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस को पहली बार 7 जून, 2019 को 'खाद्य सुरक्षा, सभी का व्यवसाय' थीम के साथ बनाया गया था।

    महत्व

    विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का महत्व

    खाद्य सुरक्षा एक महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दा है क्योंकि दूषित भोजन से गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं, जिसमें खाद्य जनित बीमारियां और यहां तक कि मृत्यु भी शामिल है।

    असुरक्षित भोजन हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस या रासायनिक पदार्थों से दूषित हो सकता है।

    ऐसे में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसने खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए सरकारों, खाद्य उद्योगों, नागरिक समाज संगठनों और व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया है।

    थीम

    क्या है इस बार की थीम? 

    इस साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की थीम है- खाद्य मानक जीवन बचाते हैं।

    इस थीम को रखने का कारण लोगों का ध्यान खाद्य वस्तुओं की पैकेजिंग पर दी गई जानकारी पर आकर्षित करना है। ये खाद्य सुरक्षा मानक किसानों और खाद्य प्रसंस्करण करने वालों का मार्गदर्शन करते हैं।

    साल 2022 में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की थीम 'सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य' थी, जबकि 2021 की थीम 'स्वस्थ कल के लिए सुरक्षित भोजन' थी।

    तरीका

    कैसे मनाया जाता है यह दिवस? 

    विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर समुदायों और नीति निर्माताओं द्वारा लोगों को खाद्य सुरक्षा के लिए शिक्षित करने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व स्तर पर विभिन्न गतिविधियों और पहलों का आयोजन किया जाता है।

    इन गतिविधियों में सेमिनार, कार्यशालाएं, सम्मेलन, जन जागरूकता अभियान और सुरक्षित खाद्य पद्धतियों पर प्रशिक्षण सत्र शामिल हो सकते हैं।

    बता दें कि विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस यह याद दिलाने के रूप में कार्य करता है कि खाद्य सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विश्व स्वास्थ्य संगठन
    खाद्यान्न उत्पादन

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    विश्व स्वास्थ्य संगठन

    हरियाणा सरकार की मैडन फार्मा पर कार्रवाई, कफ सिरप के उत्पादन पर लगाई रोक हरियाणा
    उत्तर प्रदेश में बढ़े डेंगू के मामले, सरकार ने निरस्त की डॉक्टरों की छुटि्टयां उत्तर प्रदेश
    महामारी की एक और लहर ला सकता है XBB वेरिएंट, सतर्क रहने की जरूरत- WHO कोरोना वायरस
    सांपों के काटने से 2019 में दुनियाभर में 63,000 मौतें, भारत में सबसे ज्यादा पाकिस्तान समाचार

    खाद्यान्न उत्पादन

    'एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड' योजना लाएगी मोदी सरकार, जानें क्या है ये योजना हरियाणा
    लॉकडाउन से राहत: अब खुलेंगी किताब, मोबाइल रिचार्ज और बिजली के पंखों की दुकानें भारत की खबरें
    केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, 80 करोड़ गरीबों को मिलेगा दो महीने का मुफ्त खाद्यान्न नरेंद्र मोदी
    खाद्य पदार्थों में शाकाहारी और मांसाहारी सामग्री का किया जाए खुलासा- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025