IPL मैच देखने जाने वाली हैं? आप पहन सकती हैं ये स्टाइलिश और ट्रेंडी आउटफिट
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज हो चुका है, जो जोरों-शोरों से चल रहा है। ऐसे में हर कोई अपनी पसंदीदा क्रिकेट टीम को समर्थन देने के लिए तैयार है। अगर आप स्टेडियम जाकर IPL मैच देखने वाली हैं तो आपको आरामदायक और सुंदर कपड़े पहनने चाहिए। आप इसके लिए ये ट्रेंडी और खूबसूरत आउटफिट चुन सकती हैं। इनको पहनकर आप न केवल आरामदायक महसूस करेंगी, बल्कि स्टाइलिश भी दिखेंगी।
#1
टैंक टॉप और वाइड लेग जींस का मेल
टैंक टॉप और वाइड लेग जींस का मेल IPL मैच देखने के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें आप अपनी पसंदीदा टीम की जर्सी के रंगों वाला टैंक टॉप चुन सकती हैं, जिसमें आपको गर्मी महसूस नहीं होगी। इसके साथ नीले या काले रंग वाली वाइड लेग और हाई वेस्टेड जींस पेयर करें, जिससे आपका लुक खास लगने लगेगा। पैरों में स्नीकर्स या क्रॉक्स पहनना बढ़िया निर्णय हो सकता है।
#2
शार्ट कुर्ती और पैंट
शार्ट कुर्ती और पैंट IPL मैच देखने के लिए एक पारंपरिक और आधुनिक आउटफिट हो सकता है। इसमें आप हल्के रंगों की कुर्ती को मिलते-जुलते रंग की पैंट के साथ पहन सकती हैं। यह लुक न केवल आपको आरामदायक महसूस करवाएगा, बल्कि सबसे खूबसूरत भी दिखाएगा। इसके साथ आप हल्के गहने और फ्लैट चप्पलें भी पहन सकती हैं, जिससे आपका लुक पूरा हो जाएगा और आप पूरे मैच का आनंद ले सकेंगी।
#3
शॉर्ट्स के साथ शर्ट
मैच के दौरान गर्मी लगना तो लाजमी है। ऐसे में आप शॉर्ट्स पहन सकती हैं, जो पैरों में हवा लगने देंगे और आरामदायक भी रहेंगे। इसके ऊपर आप एक आरामदायक शर्ट स्टाइल कर सकती हैं। शर्ट ढीली, कोर्सेट वाली, कसी या फिर किसी भी तरह की हो सकती है। इसके साथ आरामदायक जूते पेयर करना न भूलें और सिर पर टोपी जरूर पहन लें। आप चाहें तो टैंक टॉप के ऊपर शर्ट को लेयर भी कर सकती हैं।
#4
पसंदीदा टीम की जर्सी
IPL के असली सार को दर्शाने और अपनी पसंदीदा टीम को समर्थन देने के लिए आपको जर्सी ही पहननी चाहिए। आप जिस टीम को पसंद करती हैं, उसकी जर्सी बाहर से खरीद लें और उसे स्टाइल करें। इसके साथ आप वाइड लेग जींस, पैंट, शॉर्ट्स, स्कोर्ट्स और यहां तक कि स्कर्ट भी पेयर कर सकती हैं। जर्सी वाली टी-शर्ट को पैंट के अंदर टक करें या फिर अपनी पसंद के हिसाब से स्टाइल कर लें।