Loading...
दिवाली से पहले क्यों बीमार पड़ने लगते हैं लोग? जानिए इसके कारण
दिवाली से पहले बीमार पड़ने के कारण

दिवाली से पहले क्यों बीमार पड़ने लगते हैं लोग? जानिए इसके कारण

लेखन सयाली
Oct 31, 2026
04:48 pm

क्या है खबर?

इस साल दिवाली 8 नवंबर को है और त्योहार का माहौल शुरू हो चुका है। ऐसे में कई लोग दिवाली की तैयारियों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिसके कारण त्योहार से पहले बीमार होने लगते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बताते हैं, जिनके चलते त्योहार से पहले बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही जानें कि इससे कैसे बचा जा सकता है।

#1

व्यस्त दिनचर्या है बीमारी का कारण

त्योहार की तैयारियों के कारण दिनचर्या काफी व्यस्त हो जाती है और इससे नींद पूरी न होने की संभावना बढ़ जाती है।

इसके अलावा कई लोग त्योहार के मौके पर देर रात तक जागकर काम करते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं।

इससे शरीर पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है और व्यक्ति बीमार पड़ जाता है। इसलिए, रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।

इसके अलावा दिन में 30 मिनट व्यायाम करें।

#2

खान-पान पर ध्यान न देना

दिवाली पर स्वादिष्ट पकवानों की भरमार रहती है और कई लोग त्योहार के मौके पर अपनी खाने-पीने की आदतों का ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिसके कारण उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं।

इसके अलावा कई लोग त्योहार के दौरान मिठाइयां और तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन कर लेते हैं, जो सेहत के लिए सही नहीं है। इसलिए, त्योहारों पर तली हुई चीजों और मिठाइयों का सेवन कम करें।

साथ ही घर का बना खाना खाएं।

ADVERTISEMENT

#3

सफाई के दौरान बढ़ जाता है संक्रमण

त्योहारों की तैयारियों में सफाई एक अहम काम है और दिवाली पर लोग अपने घर की सफाई के साथ-साथ अपने घर के बाथरूम की सफाई भी करते हैं।

इसके लिए वे कई तरह के रसायनों का इस्तेमाल करते हैं, जिनकी गंध के कारण सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

इससे बचने के लिए रसायनों के बजाय सफाई के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें और घर में अच्छे वेंटिलेशन का ध्यान रखें।

ADVERTISEMENT

#4

ठंड से भी बढ़ती है परेशानी

ठंड के मौसम में संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है और त्योहारों के मौसम में इसकी संभावना और भी ज्यादा हो जाती है, क्योंकि इस दौरान लोग कई लोगों से मिलते हैं।

इसके अलावा त्योहारों के कारण लोग अपने घरों से बाहर घूमने भी जाते हैं। ऐसे में उन्हें संक्रमण होने की संभावना और भी ज्यादा हो जाती है।

इसलिए, खुद को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए रोजाना 2-3 लहसुन की कली खाएं।

ADVERTISEMENT