Loading...
डॉक्टर के पास जाने में देरी करना हो सकता है हानिकारक, जानें इसके प्रभाव
डॉक्टर के पास जाने में देरी करना

डॉक्टर के पास जाने में देरी करना हो सकता है हानिकारक, जानें इसके प्रभाव

लेखन सयाली
Jul 20, 2026
05:45 pm

क्या है खबर?

कई लोग बीमार होने पर डॉक्टर के पास जाने से बचते हैं या फिर इलाज कराने में देरी करते हैं। इसका मुख्य कारण हो सकता है कि लोग समय नहीं निकाल पाते या डॉक्टर की फीस को लेकर चिंतित रहते हैं। हालांकि, ऐसा करना गलत है, क्योंकि डॉक्टर के पास समय पर नहीं पहुंचने से बीमारियां बढ़ सकती हैं और इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए ऐसा करने के 5 नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

#1

लापरवाही से बढ़ सकता है खतरा

अगर आप बीमार होने पर डॉक्टर के पास नहीं जाते या इलाज कराने में देरी करते हैं तो इससे आपका खतरा बढ़ सकता है।

उदाहरण के लिए, अगर आपको बुखार हो रहा है और आप डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं तो संक्रमण डेंगू या मलेरिया जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है।

इसलिए, अगर आपको कोई भी बीमारी हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, क्योंकि समय पर इलाज न कराने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

#2

बढ़ सकती हैं दवाइयों की खपत और खर्च

अगर आप बीमारी का इलाज कराने में देरी करेंगे तो इससे न केवल आपकी सेहत खराब हो सकती है, बल्कि आपको ज्यादा दवाइयों की भी जरूरत पड़ सकती है।

इसके कारण आपके पैसे भी ज्यादा खर्च होंगे। उदाहरण के लिए, अगर आप बुखार का इलाज कराने में देरी करते हैं तो इससे आपको कई तरह की दवाइयां लेनी पड़ सकती हैं।

ऐसे में बेहतर होगा कि समय पर डॉक्टर से संपर्क करें।

ADVERTISEMENT

#3

लंबे समय तक हो सकता है असर

अगर आप किसी बीमारी का इलाज कराने में देरी करते हैं तो इसका असर लंबे समय तक आपकी सेहत पर रह सकता है।

उदाहरण के लिए, अगर आपको सर्दी-जुकाम हो रहा हो और आप इसे नजरअंदाज करते हुए घर पर ही रहते हैं तो इससे आपका शरीर काफी कमजोर हो सकता है।

इसके कारण आपको अन्य बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, समय पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

ADVERTISEMENT

#4

गलत इलाज का खतरा

समय पर डॉक्टर के पास न पहुंचने पर गलत इलाज का खतरा भी रहता है। कई लोग बीमार होने पर खुद ही घरेलू उपचार अपनाने लगते हैं, लेकिन इससे समस्या बढ़ सकती है।

खासकर अगर आपको कोई गंभीर बीमारी हो रही हो, क्योंकि गलत उपचार से बीमारी बढ़ सकती है और इससे इलाज कराने में भी काफी समय लग सकता है।

इसलिए, समय पर डॉक्टर से संपर्क करना अहम है।

#5

मानसिक स्वास्थ्य भी हो सकता है प्रभावित

अगर आप किसी बीमारी का इलाज कराने में देरी करेंगे तो इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। लंबे समय तक बीमार रहने से व्यक्ति तनाव में आ सकता है और उसकी मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

इसके अलावा बीमार रहने पर काम पर भी ध्यान नहीं लग पाता, जिससे कामकाजी जीवन प्रभावित हो सकता है। इसलिए, समय पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

ADVERTISEMENT