क्या है रूम रॉटिंग? जानिए यह नया यात्रा ट्रेंड क्यों बन रहा है लोगों का पसंदीदा
क्या है खबर?
यात्रा करना हमेशा से ही लोगों को पसंद रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर यात्रा से जुड़ा एक नया ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसे 'रूम रॉटिंग' कहा जा रहा है। इस चलन में लोग यात्रा पर जाते तो हैं, लेकिन अपना ज्यादातर समय अपने होटल के कमरे में ही बिताते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि रूम रॉटिंग क्या है और इससे कैसे लोग प्रेरित हो सकते हैं।
#1
रूम रॉटिंग क्या है?
रूम रॉटिंग एक हाल ही में शुरू हुआ सोशल मीडिया चलन है, जिसमें लोग यात्रा के दौरान अपना सारा समय होटल या हॉस्टल आदि के कमरे में ही बिता देते हैं।
इस दौरान वे या तो फोन इस्तेमाल करते रहते हैं, टीवी आदि देखते हैं या केवल अपने परिवार या दोस्तों संग समय बिताते हैं।
इसके वायरल होने के पीछे कि वजह यह है कि यह जीवन की भागदौड़ से दूर रहते हुए आरामदायक पल बिताने का अच्छा मौका है।
#2
कैसे शुरू हुआ रूम रॉटिंग?
रूम रॉटिंग की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हुई थी। लोग अपनी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो साझा करते थे, जिसमें वे अपने ठहरने वाले स्थान की स्थिति दिखाते थे।
धीरे-धीरे यह चलन बढ़ता गया और अब कई लोग इसे बढ़-चढ़कर अपनाने लगे हैं।
इससे जुड़े वीडियो देखकर अन्य लोग भी अपने लिए समय निकालने के लिए प्रेरित हो रहे हैं और इसे अपनाकर आराम और खुशी महसूस कर रहे हैं।
#3
रूम रॉटिंग के फायदे
रूम रॉटिंग से कई फायदे होते हैं। इससे यात्रियों को अपने लिए समय निकालने का मौका मिलता है और वे आराम कर पाते हैं।
इसके अलावा इसके जरिए वे अपनों के साथ वक्त बिता पाते हैं, जिससे रिश्ते मजबूत होते हैं।
इस ट्रेंड का पालन करके वे अपने रूटीन से बाहर निकल पाते हैं और बिना काम या मेहनत किए केवल अपनी पसंद की चीजें करने का समय निकाल पाते हैं।
#4
इसके दौरान न करें ये गलतियां
वैसे तो रूम रॉटिंग आराम करने के लिए एक बढ़िया ट्रेंड है, लेकिन इसके दौरान कुछ आम गलतियां करने से आपको बचना चाहिए। इसके दौरान अपने लिए समय निकालें और फोन को अलग रख दें।
अपने स्क्रीन टाइम को कम करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि आपका दिमाग और आखें आराम कर सकें।
इस दौरान खाली बैठने से भी बचें, ताकि आप बोर हो कर फोन वापस इस्तेमाल न करने लगें।