NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्लीप हाइजीन क्या है? जानिए बेहतर नींद पाने के लिए प्रभावी तरीके
    अगली खबर
    स्लीप हाइजीन क्या है? जानिए बेहतर नींद पाने के लिए प्रभावी तरीके

    स्लीप हाइजीन क्या है? जानिए बेहतर नींद पाने के लिए प्रभावी तरीके

    लेखन अंजली
    Aug 29, 2024
    11:17 pm

    क्या है खबर?

    स्लीप हाइजीन उन आदतों के बारे में है, जो अच्छी नींद के लिए अनुकूल मानी जाती हैं।

    इसे यूं समझ लीजिए कि जिस तरह हम स्वस्थ रहने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखते हैं, उसी तरह गुणवत्तापूर्ण नींद के लिए अच्छी स्लीप हाइजीन आवश्यक है।

    स्लीप हाइजीन को व्यवस्थित करने से आपको तेजी से नींद आने, देर तक सोने और जागने पर तरोताजा महसूस करने में मदद मिल सकती है।

    #1

    सोने और जागने का एक समय निर्धारित कर लें

    हर दिन एक ही समय पर बिस्तर पर सोने के जाएं और जागें, यहां तक अपनी छुट्टी वाले दिनों में भी।

    यह तरीका आपकी सर्कैडियन लय को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जिससे आपके लिए सोना और जागना आसान हो जाएगा।

    बता दें कि सर्कैडियन लय मानव शरीर की आंतरिक घड़ी होती है, जो प्रकाश के संपर्क के आधार पर नींद और जागने के चक्र पर काम करती है।

    #2

    शरीर को आराम देने वाली गतिविधियां अपनाएं

    बेहतर नींद के लिए शरीर से तनाव कम होना चाहिए।

    इसके लिए अपनी मनपसंद किताब पढ़ सकते हैं या फिर गुनगुने पानी से नहा सकते हैं।

    सोने से पहले किताबें पढ़ना या गुनगुने पानी से नहाना आपके मन को शांत कर सकता है। इन आरामदायक गतिविधियों के जरिए शरीर आराम की स्तिथि में आ जाता है और तनाव कम हो जाता है।

    साथ ही सोने से पहले इन गतिविधियों से अनिद्रा की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

    #3

    साफ-सुथरा माहौल बनाए रखें

    बेहतर नींद के लिए सोने के मूड में आना जरूरी है। कई लोग सोना तो चाहते हैं, लेकिन उनके मन में बहुत भटकाव होता है।

    इसकी वजह आस-पास का माहौल भी हो सकता है। सोने के लिए मूड के साथ, कमरे में अंधेरा, शांति और आरामदायक जगह का होना जरूरी है।

    अच्छी नींद आए इसके लिए कमरे और बिस्तर का साफ-सुथरा होना बहुत जरूरी होता है।

    यहां जानिए दिन में झपकी लेने के फायदे।

    #4

    अच्छे तकिये और गद्दे चुनें 

    अगर आप बेहतर नींद पाना चाहते हैं तो अपने नींद वाले कमरे का माहौल सोने के लिए आरामदायक बनाएं।

    इसके लिए आप अपने बिस्तर का गद्दा और तकिये मुलायम चुन सकते हैं क्योंकि अगर आपका गद्दा और तकिया चुभने वाला होगा तो वह आपको पूरी रात परेशान करेगा और सोने भी नहीं देगा।

    यहां जानिए स्लीप एपनिया के जोखिम करने के लिए कुछ आसान और प्रभावी तरीके।

    #5

    स्क्रीन को कमरे से दूर रखें 

    अगर सोने वाले कमरे में टीवी, मोबाइल या लैपटॉप जैसे उपकरण होंगे तो आप न जाने कितनी देर तक इन्हीं के इस्तेमाल में लगेंगे और नींद नहीं आएगी।

    इसलिए अगर आप यह चाहते हैं कि आपको समय से नींद आ जाए तो अपने मोबाइल आदि को बंद करके सो जाएं।

    वहीं अगर सुबह जल्दी उठना है तो फोन जैसे उपकरण की बजाय अलार्म घड़ी में अलार्म सेट करके सोएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नींद
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    नींद

    पेट के बल सोना स्वास्थ्य के लिए माना जाता है नुकसानदायक, जानिए किस मुद्रा में सोएं लाइफस्टाइल
    पश्चिम बंगाल की युवती ने बनाया सोने का नया रिकॉर्ड, जीते छह लाख रुपये अमेरिका
    अपनी दिनचर्या में शामिल करें हाथों की मसाज, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ स्वास्थ्य
    किस तरह सोती है आपकी बिल्ली? जानिए नींद की 5 मुद्राएं और उनका मतलब पालतू जानवर

    लाइफस्टाइल

    रक्षाबंधन: भाई को स्पेशल फील कराने के लिए बहन उसे दें ये उपहार रक्षाबंधन
    हर महीने पूरा खर्च हो जाता है वेतन? पैसे बचाने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके  लाइफस्टाइल
    रोटी या चावल? जानिए किसका सेवन वजन प्रबंधन में कर सकता है मदद वजन घटाना
    स्नैक्स के तौर पर मखाने से बनाए ये 5 तरह के स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025