Page Loader
महिलाएँ अपनी डाइट में शामिल करें ये फल, जल्द मिलेगी PCOD की समस्या से राहत

महिलाएँ अपनी डाइट में शामिल करें ये फल, जल्द मिलेगी PCOD की समस्या से राहत

Jul 12, 2019
09:50 pm

क्या है खबर?

आजकल कई महिलाओं में PCOD (पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम) की समस्या देखने को मिल रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह हार्मोन असंतुलन, गलत खानपान, एक्सरसाइज न करना और ज़्यादा तनाव लेना है। इसकी वजह से अनियमित पीरियड्स, मुहाँसे, वजन बढ़ना और बालों का झड़ना जैसी समस्याएँ हो जाती हैं। PCOD से छुटकारा पाने के लिए दवाओं के साथ डाइट का भी ख़्याल रखना ज़रूरी है। इसलिए महिलाएँ इन फलों का नियमित सेवन करें।

#1, 2

सेब और पपीता

सेब में विटामिन A, C, फाइबर, फोलिक एसिड और कैल्शियम बहुत ज़्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो PCOD से बढ़े वजन को कम करते हैं और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित करते हैं। अनियमित पीरियड्स को नियंत्रित करने के साथ ही पपीता मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा पोटैशियम और फाइबर की वजह से यह पेट के लिए भी अच्छा है।

जानकारी

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन और ब्रोमीन पाए जाते हैं, जो PCOD के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये इंसुलिन की मात्रा को भी नियंत्रित करते हैं, जो PCOD के मरीज़ों के लिए बहुत ज़्यादा फ़ायदेमंद है।

#4, 5

जामुन और संतरा

जामुन में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर को मज़बूती देता है और प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करता है, जिससे PCOD की समस्या दूर होती है। इसके नियमित सेवन से वजन भी नियंत्रित रहता है। यह डायबिटीज के मरीज़ों के लिए औषधि की तरह है। संतरा में विटामिन C के साथ पेक्टिन कंपाउंड पाया जाता है, जो PCOD के लक्षणों से लड़ने में मदद करता है। रोज़ाना इसके सेवन से वजन भी नियंत्रित रहता है।

#6, 7

तरबूज़ और अनार

गर्मियों में तरबूज़ का सेवन बहुत फ़ायदेमंद होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट, पानी और लाइकोपीन से भरपूर तरबूज़ का सेवन करने से वजन तेज़ी से कम होता है। इससे बालों का झड़ना और मुहाँसों की समस्या भी दूर होती है। अनार के नियमित सेवन से वजन तो कम होता ही है, साथ ही हार्मोन भी संतुलित रहते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद लाइकोपीन चेहरे पर ग्लो बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में ख़ून की कमी को भी पूरा करते हैं।