NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या है एरियल योग? जानिए इस मुश्किल योगासन के फायदे और तरीका
    अगली खबर
    क्या है एरियल योग? जानिए इस मुश्किल योगासन के फायदे और तरीका

    क्या है एरियल योग? जानिए इस मुश्किल योगासन के फायदे और तरीका

    लेखन अंजली
    Oct 12, 2020
    06:55 pm

    क्या है खबर?

    पहले बहुत से लोग फिट और स्वस्थ रहने के लिए सूर्य नमस्कार जैसे योगासनों का अभ्यास करना पसंद करते थे, लेकिन आजकल योग का एडवांस रूप जैसे हॉट योग और एरियल योग का ट्रेंड चल रहा है।

    एरियल योग वर्तमान फिटनेस ट्रेंड है, जिसको सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं, बल्कि भारतीय सितारे भी फिट रहने के लिए अपना रहे हैं।

    चलिए फिर आज हम आपको इस योगासन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    जानकारी

    एरियल योग क्या है?

    एरियल योग को 'एंटी-ग्रेविटी' योग भी कहा जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि इसका अभ्यास आपको हवा में रहकर करना होता है।

    इस तकनीक के दौरान ऊपर बंधे किसी कपड़े या रस्सी को अपने शरीर पर लपेटकर योग मुद्राएं की जाती है।

    इसके नियमित अभ्यास के चलते शरीर में लचीलापन आता है और कई तरह की बीमारियों से राहत मिल सकती है, लेकिन बेहतर होगा अगर आप इसका अभ्यास किसी विशेषज्ञ की निगरानी में करें।

    तरीका

    एरियल योग करने का तरीका

    जैसा कि हम पहले बता चुके हैं कि इस योग के अभ्यास के लिए सबसे पहले खुद को निर्धारित ऊंचाई पर एक सिल्क के कपड़े से बांधकर लटका लें, फिर अपनी क्षमतानुसार कुछ सरल योगासनों का अभ्यास करें।

    यह आमतौर पर जमीन पर किए जाने वाले योग की तुलना में थोड़ा अलग होता है। इसे करते समय आपको अपनी शारीरिक क्रियाओें और पोश्‍चर पर विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही आपको अपनी सांसों पर पकड़ बनानी होगी।

    सावधानियां

    एरियल योग के अभ्यास के दौरान जरूर बरतें ये सावधानियां

    1) एरियल योग करते समय आप झूले की तरह झूल रहे होते हैं, इसलिए इस दौरान ज्यादा दबाव टेलबोन (पीठ का निचला हिस्सा) पर पड़ता है, जिस वजह से आपको इसे करते वक्त सतर्क रहना होगा।

    2) अगर आपको कई पेट संबंधित समस्या है या आपकी कोई सर्जरी हुई है तो इसका अभ्यास न करें।

    3) अगर इस योगाभ्यास के दौरान कमर में किसी भी तरह की तकलीफ महसूस होती है तो इसका अभ्यास तुरंत छोड़ दें।

    फायदे

    एरियल योग के अभ्यास से मिलने वाले फायदे

    यह योग हवा में झूलते हुए आपकी शरीर को एक्टिव रखता है और मेटाबॉलिक गति को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करता है।

    वहीं, इसके अभ्यास से आपके शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही साथ यह आपके कंधो को लचीला बनाने में भी काफी हद तक मदद करता है।

    इतना ही नहीं, इसके अभ्यास से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है और त्वचा पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    योग
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    योग

    तेजी से वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये योगासन, वीडियो देखकर करें अभ्यास स्वास्थ्य
    सीने के दर्द या जलन से राहत दिलाते हैं ये योगासन, वीडियो देखकर करें अभ्यास स्वास्थ्य
    जिम में इन मशीनों का इस्तेमाल और एक्सरसाइज करने में बरतें सावधानी, हो सकता है नुक्सान स्वास्थ्य
    बेवजह का गुस्सा और चिड़चिड़ापन बिगाड़ सकता है काम, इन तरीकों से रहें शांत स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य

    नींद से जुड़े इन भ्रमों को सही मानते हैं लोग, जानिए इनकी सच्चाई लाइफस्टाइल
    सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है चिरौंजी का सेवन, डाइट में जरूर करें शामिल लाइफस्टाइल
    किसी भी तरह से त्वचा जल जाए तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    वायु प्रदूषण कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके, मिलेगी मदद दिल्ली

    लाइफस्टाइल

    जानिए क्यों महत्वपूर्ण है कार्बोहाइड्रेट और इसके लिए किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए स्वास्थ्य
    स्वस्थ त्वचा और बालों के लिए फॉलो करें ये ओवरनाइट ब्यूटी टिप्स बालों की समस्या
    आंखों की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका योग
    जानिए मोटरसाइकिल चलाते समय आपको क्या नहीं पहनना चाहिए लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025