बिना टॉप को टक किए इन तरीकों से स्टाइल करें फ्लेयर्ड जींस, कमर लगेगी पतली
क्या है खबर?
फ्लेयर्ड जींस फैशन की दुनिया में हमेशा से ही लोकप्रिय रही हैं। ये जींस हाई वेस्ट होती हैं, ऊपर से टाइट होती हैं और इनके पैर चौड़े होते हैं। आम तौर पर इनको स्टाइल करते समय महिलाएं टॉप को जींस में टक करना ही पसंद करती हैं। ऐसा न करने पर कद छोटा लगता है और फिगर अच्छा नहीं दिखता है। हालांकि, अगर आप ऐसा नहीं करना चाहतीं तो फ्लेयर जींस को स्टाइल करने के अलग फैशन टिप्स जानिए।
#1
पेपलम टॉप चुनें
पेपलम ऐसे टॉप होते हैं, जो कमर के पास से कसे हुए होते हैं। इस तरह के टॉप ऊपर से तो सामान्य टॉप जैसे लगते हैं। हालांकि, इनका निचला हिस्सा कमर के पास से टाइट होता है। इससे कमर कसती है और एक सिलवेट बन जाती है, जिससे आप पतली और लंबी दिखाई दे सकती हैं। आप किसी भी डिजाइन या रंग वाला पेप्लम टॉप चुन सकती हैं। इसे आपको फ्लेयर्ड जींस में टक नहीं करना पड़ेगा।
#2
कमर से कसी हुई शर्ट पहनें
अगर आप फ्लेयर्ड जींस के साथ शर्ट पहनने की सोच रही हैं तो थोड़ा बदलाव करके देखें। साधारण-सी शर्ट को पिन की मदद से थोड़ा टाइट कर लें या आगे की तरह से थोड़ा डिजाइनर बना लें। इससे आपकी कमर की ओर ध्यान आकर्षित होगा और आप सुंदर लगेंगी। अगर आप अपनी शर्ट में पिन नहीं लगाना चाहती हैं तो टाइट फिटिंग वाली क्रॉप शर्ट खरीद लें। इसके अलावा कॉर्सेट वाली शर्ट भी इस जींस के साथ अच्छी लगेगी।
#3
क्रॉप टॉप का चुनाव करें
फ्लेयर्ड जींस के ऊपर साधारण फिटिंग वाली टी-शर्ट थोड़ी कम आकर्षक लग सकती हैं। इनके बजाय आपको एक सुंदर-सा क्रॉप टॉप चुनना चाहिए, जो कमर तक आता हो। इसकी जगह पर आप बेबी टी भी चुन सकती हैं, जिसमें थोड़ा पेट नजर आता है और पतली कमर का भ्रम पैदा होता है। इस तरह का आउटफिट रोजमर्रा के लुक के लिए शानदार रहेगा और आपको स्टाइलिश भी दिखाएगा। इसे आप किसी भी मौके पर पहन सकती हैं।
#4
बेल्ट का इस्तेमाल करें
अगर आप चाहती हैं कि आपकी फ्लेयर्ड जींस में कमर का आकार अच्छा दिखे तो बेल्ट का इस्तेमाल करें। एक पतली बेल्ट आपकी कमर को निखार सकती है और आपके लुक को खास बना सकती है। बेल्ट के साथ आप अपनी फ्लेयर्ड जींस को और भी स्टाइलिश बना सकती हैं। इसके अलावा बेल्ट पहनने से आपके पूरे पहनावे में एक अलग ही आकर्षण जुड़ सकता है। यह एक शानदार एक्सेसरी की तरह काम करेगी।