बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाना चाहते हैं? इन 5 जड़ी-बूटियों को डाइट में करें शामिल
क्या है खबर?
बालों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए कई लोग महंगे बालों के देखभाल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ जड़ी-बूटियां भी बालों की सेहत को सुधारने में मदद कर सकती हैं। ये जड़ी-बूटियां प्राकृतिक होती हैं और इनमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूती और चमक दे सकते हैं। आइए आज हम आपको 5 जड़ी-बूटियों के बारे में बताते हैं, जो बालों के लिए लाभदायक है।
#1
मेथी
मेथी के दानों में प्रोटीन, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
इसके अलावा ये बालों को झड़ने से रोकने और नए बालों के विकास को बढ़ावा देने में सहायक हो सकते हैं।
लाभ के लिए मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोएं और अगली सुबह इसे पीसकर बालों की जड़ों में लगाएं। 30 मिनट के बाद सिर धो लें।
#2
आंवला
आंवला विटामिन-C का अच्छा स्रोत है, जो बालों को मजबूती देने के साथ-साथ उन्हें झड़ने से रोक सकता है।
इसके अलावा यह शरीर को स्वस्थ रखने वाले गुणों से भी भरपूर होता है, जो सिर की त्वचा को ठीक रखने में सहायक है।
लाभ के लिए आंवले के रस की कुछ बूंदों को नारियल के तेल में मिलाएं और फिर मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं। 30 मिनट के बाद सिर को पानी से धो लें।
#3
एलोवेरा
एलोवेरा जेल में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो सिर की त्वचा को ठंडक देने और बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं।
इसके अलावा यह बालों को पोषण देने और उन्हें मुलायम बनाने में भी सहायक हो सकता है।
लाभ के लिए एलोवेरा जेल को बालों में लगाकर 30 मिनट के बाद सिर को पानी से धो लें। इससे आपके बालों को प्राकृतिक चमक मिल सकती है।
#4
गुड़हल
गुड़हल का फूल और पत्तियां बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
लाभ के लिए गुड़हल की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें, फिर इसे सिर की जड़ों में लगाएं। 30 मिनट के बाद सिर को पानी से धो लें। आप चाहें तो गुड़हल की पत्तियों का तेल भी बना सकते हैं।
इसके लिए गुड़हल की पत्तियों को नारियल के तेल में मिलाकर इसका इस्तेमाल करें।
#5
ब्राह्मी
ब्राह्मी में मौजूद अच्छे गुण बालों को मजबूत बनाने और उन्हें झड़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं।
लाभ के लिए ब्राह्मी के तेल की कुछ बूंदों को सिर की त्वचा पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इसके बाद सिर को पानी से धो लें। आप चाहें तो ब्राह्मी के चूर्ण को दही के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए ब्राह्मी के चूर्ण को दही के साथ मिलाकर बालों में लगाएं।