LOADING...
बारिश के दिनों में लें इन वन-पॉट शाकाहारी व्यंजनों का मजा, झटपट हो जाते हैं तैयार
5 एक-पॉट वाले शाकाहारी व्यंजन

बारिश के दिनों में लें इन वन-पॉट शाकाहारी व्यंजनों का मजा, झटपट हो जाते हैं तैयार

लेखन सयाली
Jun 14, 2026
06:07 pm

क्या है खबर?

मानसून के दौरान बारिश की बूंदों के साथ कुछ गर्मा-गर्म और स्वादिष्ट खाने का मजा ही अलग है। हालांकि, इस मौसम में लोग घंटों रसोई में खड़े हो कर खाना बनाने में कतराते हैं। ऐसे में अगर आप भी ज्यादा समय रसोई में बिताए बिना स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की सोच रहे हैं तो वन-पॉट व्यंजन आपके लिए बेहतरीन हो सकते हैं। आइए आज हम आपको मानसून के लिए 5 वन-पॉट शाकाहारी व्यंजनों की रेसिपी बताते हैं।

#1

सब्जियों की खिचड़ी

सब्जियों की खिचड़ी बनाना काफी आसान है, जो सेहतमंद भी है। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में मूंग दाल और चावल को धोकर भिगो दें। अब इसमें बारीक कटी सब्जियां, हल्दी, नमक और पानी डालकर पकाएं। जब यह पूरी तरह से पक जाए तो इसे गर्मा-गर्म परोसें। इसमें आप अपनी पसंदीदा सब्जियां शामिल कर सकते हैं, जैसे गाजर, मटर, आलू और शिमला मिर्च आदि। यह व्यंजन न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

#2

पनीर पुलाव

पनीर पुलाव एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बासमती चावल को धोकर भिगो दें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और मसाले डालकर पकाएं। इसके बाद इसमें कटा हुआ पनीर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अंत में धुले हुए चावल डालकर पानी मिलाकर पकाएं। जब पुलाव पूरी तरह से पक जाए तो इसे गर्मा-गर्म परोसें। यह व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है।

Advertisement

#3

थुक्पा

थुक्पा नेपाल और भारत के पहाड़ी इलाकों का लजीज पकवान है, जिसे आप एक ही बर्तन में बना सकते हैं। इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें नूडल्स डाल दें। अब इसमें अपनी पसंद की पत्तागोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, गाजर और ब्रोकली आदि जैसी सब्जियां भी डालें। इसमें काली मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर और अन्य सभी मसाले मिलाएं। अंत में इसमें कई तरह के सॉस और मोमो शामिल करें और इसे मजे से खाएं।

Advertisement

#4

रामेन नूडल्स

रामेन इन दिनों काफी पसंद किए जाते हैं, जिन्हें आप एक ही बर्तन में बना सकते हैं। इसके लिए मशरूम, पनीर, टोफू और अन्य पसंद की सामग्रियों को काटकर सोया सॉस में भूनें। अब इसी बर्तन में पानी डालें और नूडल्स डालकर सभी चीजें उबलने दें। इसमें रामेन मसाला, सोया सॉस, सिरका, चिली ऑयल, सफेद तिल, तिल का तेल और अन्य मसाले शामिल करें। इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी डालें और उबालने के बाद खाएं।

#5

सूप

मानसून के दौरान तुरंत कुछ बनाकर खाना हो तो सूप से बढ़िया कुछ नहीं हो सकता। इसके लिए आप पैकेट वाले सूप को लेकर उबाल भी सकते हैं या खुद भी सूप बना सकते हैं। एक बर्तन में तेल गर्म करके उसमें सभी सब्जियां भून लें। अब इसी में पानी डालें और सभी तरह के सॉस और मसाले शामिल करके उबलने दें। सूप को गाढ़ा करने के लिए उसमें कॉर्न फ्लोर और पानी की स्लरी डालें और मजे से पिएं।

Advertisement