LOADING...
मानसून में अधिक समय तक एयर कंडीशनर का करें इस्तेमाल? हो सकती हैं ये समस्याएं
मानसून में AC के इस्तेमाल से जुड़ी समस्याएं

मानसून में अधिक समय तक एयर कंडीशनर का करें इस्तेमाल? हो सकती हैं ये समस्याएं

लेखन अंजली
Jul 10, 2026
02:37 pm

क्या है खबर?

मानसून में उमस और गर्मी का स्तर काफी बढ़ जाता है। इस वजह से लोग घर और ऑफिस में अधिकतर समय एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, AC के ज्यादा इस्तेमाल से शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए आज हम आपको उन स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताते हैं, जो AC के अधिक इस्तेमाल से हो सकती हैं और उनसे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

#1

सर्दी-जुकाम

AC से निकलने वाली ठंडी हवा से सर्दी-जुकाम होने की संभावना बढ़ जाती है, खासतौर से अगर आप AC के सामने बैठते हैं तो आपको जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए AC का तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रखें और AC के सामने बैठने से बचें। इसके अलावा AC के वेंट को इस तरह से सेट करें कि ठंडी हवा सीधे न आए।

#2

सिरदर्द होना

AC के अधिक इस्तेमाल से सिरदर्द होने की भी संभावना रहती है। AC की ठंडी हवा से सिरदर्द होने का कारण है कि यह सिर के रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है। इससे बचने के लिए AC के तापमान को थोड़ा बढ़ा दें और कमरे में नमी बनाए रखने के लिए पानी की बाल्टी या फिर पौधे रखें।

Advertisement

#3

फ्लू का होना

फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो AC के अधिक इस्तेमाल से हो सकती है। इसका कारण है कि AC की ठंडी हवा से शरीर का तापमान अचानक से गिर जाता है, जिससे फ्लू होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जब भी आपको फ्लू या फिर बुखार हो तो AC का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा जब भी आपको बुखार या फ्लू हो तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही किसी भी दवा का सेवन करें।

Advertisement

#4

अस्थमा का बढ़ना

अगर आपको अस्थमा की समस्या है तो मानसून में AC का इस्तेमाल कम करें क्योंकि ठंडी हवा से अस्थमा का स्तर बढ़ सकता है। इससे आपकी सांस लेने की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा ठंडी हवा से अस्थमा अटैक का भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जब तक अस्थमा का स्तर सामान्य न हो जाए, तब तक AC का कम इस्तेमाल करें।

#5

त्वचा की एलर्जी होना

AC से निकलने वाली ठंडी हवा से त्वचा पर एलर्जी भी हो सकती है। इससे त्वचा पर लालिमा, खुजली और दाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए AC का तापमान थोड़ा बढ़ा दें और कमरे में नमी बनाए रखने के लिए पौधे या फिर पानी की बाल्टी रखें। इसके अलावा त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी पिएं और नियमित तौर पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

Advertisement