शाहरुख के बेटे आर्यन खान को भीड़ ने घेरा, धक्का-मुक्की में नीचे गिरा फैन; वीडियो वायरल
क्या है खबर?
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, एयरपोर्ट पर भारी भीड़ ने आर्यन खान को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में उनका एक फैन संतुलन खोकर जमीन पर गिर गया। ये देख आर्यन खुद भी हैरान रह गए, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को स्थिति संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
भीड़
आर्यन काे भीड़ से निकालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत
मुंबई में राघव जुयाल के जन्मदिन के जश्न के बाद शाहरुख के बेटे आर्यन खान को फैंस और पैपराजी की भारी भीड़ ने घेर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षा टीम के साथ होने के बावजूद, आर्यन को गाड़ी तक पहुंचने के लिए भारी अफरा-तफरी का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनकी सुरक्षा टीम सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालती नजर आई।
उत्साह
आर्यन से मिलने के चक्कर में गिरा फैन
वायरल वीडियो में ये भी देखा गया कि आर्यन के करीब आने की कोशिश में एक फैन अपना संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई और आर्यन आखिरकार सुरक्षित रूप से वहां से निकलने में कामयाब रहे। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के तुरंत बाद यूजर्स ने लोगों के इस बर्ताव पर गुस्सा जाहिर किया और सभी से मशहूर हस्तियों की गोपनीयता का सम्मान करने की अपील की।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Aryan Khan was leaving a party when people started pushing and shoving to get to him. He barely managed to escape from there.
— Chota Don (@choga_don) July 10, 2026
People are truly crazy, He’s just the son of a celebrity. pic.twitter.com/3MPrcgo2uL
नाराजगी
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
एक नाराज यूजर ने वीडियो देख लिखा, "क्या सेलिब्रिटी का बेटा होना गुनाह है? जीना मुहाल कर दोगे क्या उसका।" एक न इस पागलपन पर सवाल उठाते हुए पूछा, 'आखिर लोग किसी को देखने के लिए इतने दीवाने क्यों हो जाते हैं?' एक और यूजर ने धक्का-मुक्की की आलोचना कर लिखा, 'लोग कितने अशिष्ट और संवेदनहीन हो गए हैं, बिना सोचे-समझे बस धक्का-मुक्की किए जा रहे हैं। कलाकार भी इंसान होते हैं, उन्हें भी सांस लेने की जगह मिलनी चाहिए।'