Page Loader
न्यूड लिपस्टिक लगाते समय अपनाएं ये हैक्स, मिलेगा परफेक्ट लुक

न्यूड लिपस्टिक लगाते समय अपनाएं ये हैक्स, मिलेगा परफेक्ट लुक

लेखन अंजली
Mar 29, 2021
07:00 pm

क्या है खबर?

इन दिनों कई महिलाएं न्यूड शेड्स लिपस्टिक्स को अपने मेकअप का हिस्सा बनाना ज्यादा पसंद कर रही हैं। हालांकि कुछ महिलाओं को चाहकर भी न्यूड लिपस्टिक में परफेक्ट लुक नहीं मिलता क्योंकि इसे लगाते समय उनसे कुछ न कुछ गड़बड़ हो ही जाती है। ऐसी महिलाओं की मदद के लिए आज हम न्यूड लिपस्टिक को परफेक्ट तरीके से लगाने के कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं। चलिए फिर इन हैक्स के बारे में जानते हैं।

#1

समझदारी से चुनें न्यूड शेड की लिपस्टिक

अगर आप चाहती हैं कि न्यूड लिपस्टिक को लगाने से आपके होंठ या चेहरा अजीब नजर न आए तो इसके लिए जरूरी है कि आप न्यूड लिपस्टिक की शेड को समझदारी से चुनें। उदाहरण के लिए, जब आप न्यूड लिपस्टिक के शेड खरीदें तो अपने अंडरटोन को ध्यान में रखें। बेहतर होगा कि आप अपने स्किन टोन से हल्का वार्म लिपस्टीक शेड ही चुनें क्योंकि इससे आपके होंठ और चेहरे बहुत ही खूबसूरत लगेंगे।

#2

ब्लश या ब्रॉन्जर है जरूरी

अगर आप अक्सर इस बात से परेशान रहती हैं कि न्यूड लिपस्टिक लगाने के बाद भी आपको वह लुक नहीं मिलता जो आपको मिलना चाहिए तो हो सकता है कि आप अपने चेहरे के बाकी मेकअप पर ध्यान न देती हों। इसलिए अगर आप यह चाहती हैं कि आपके होंठों को न्यूड लिपस्टिक शेड से परफेक्ट लुक मिले तो अपने गालों पर अपनी स्किन टोन के हिसाब से ब्लश या ब्रॉन्जर जरूर लगाएं।

#3

थोड़ी सावधानी से करें लिप लाइनर का इस्तेमाल

आमतौर पर महिलाएं जिस शेड की न्यूड लिपस्टिक लगाती हैं, उसी रंग के लिप लाइनर का इस्तेमाल भी कर लेती हैं, लेकिन यह नियम हर शेड पर लागू नहीं होता है। अगर आप पेल न्यूड लिपस्टिक लगा रही हैं तो होंठो के किनारों पर डार्क शेड के लिप लाइनर का इस्तेमाल करें। यह न सिर्फ होंठों को बड़ा दिखाने का एक शानदार तरीका है, बल्कि पेल लिपस्टिक लुक को अधिक नेचुरल दिखाने में भी मदद करता है।

#4

होंठों पर इस तरह लगाएं न्यूड शेड की लिपस्टिक

अगर आप न्यूड शेड की लिपस्टिक से परफेक्ट लुक चाहती हैं तो यह बेहद जरूरी है कि आप लिपस्टिक को सही तरह से लगाएं। अगर आप मैट न्यूड लिपस्टिक लगाने वाली हैं तो इससे पहले अपने होंठो पर क्रीमी न्यूड लिप कलर या लिप बाम लगाएं और इसके बाद ही न्यूड लिपस्टिक लगाएं। इससे न सिर्फ होंठों को मॉइस्चराइज करने में मदद मिलेगी, बल्कि उन पर चमक भी आएगी।