NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / किसी भी तरह से त्वचा जल जाए तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय
    लाइफस्टाइल

    किसी भी तरह से त्वचा जल जाए तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय

    किसी भी तरह से त्वचा जल जाए तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Sep 27, 2020, 12:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    किसी भी तरह से त्वचा जल जाए तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय

    रोजाना दिनचर्या में अक्सर लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार खाना बनाते समय या प्रेस करते समय हाथ जल जाता है। जलने के बाद जब छाले पड़ते हैं तो वह बहुत ही दुखदायी होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो घबराने की बजाय तुरंत रसोई में मौजूद कुछ चीज़ों से उसका इलाज करें। यहां हाथ जलने के बाद अपनाए जाने वाले कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताया गया है।

    बर्फ़ का टुकड़ा रगड़ें

    अगर आपका या घर के किसी सदस्य का किसी भी वजह से हाथ या पैर जल जाता है तो तुरंत प्रभावित जगह पर बर्फ़ का टुकड़ा रगड़ें। बर्फ़ से सस्ती और तुरंत मिलने वाली कोई और दवा नहीं है। जले हुए भाग पर 10-15 मिनट तक लगातार बर्फ़ का टुकड़ा रगड़ें। ऐसा करने पर जलन कम होगी और छाले पड़ने की संभावना भी कम हो जाएगी। इसलिए जब भी आपका हाथ-पैर जले तुरंत इस घरेलू उपाय को अपनाएं।

    पानी और हल्दी

    हाथ जलने पर बिना समय गंवाए हाथ पानी में डाल दें। हाथ को तब तक पानी में रहने दें, जब तक जलन कम नहीं हो जाए। पहले पानी से हाथ निकालने पर कई बार हाथ में छाले भी पड़ जाते हैं। जलने के बाद जब हाथ-पैर की जलन कम हो जाए, तो उस पर हल्दी का लेप लगाएं। इसके लिए हल्दी पाउडर को पानी या दूध में मिलाकर गाढ़ा लेप बनाएं और जलने वाली जगह पर लगाएं।

    आलू के छिलके, नारियल और बादाम का तेल

    आलू के छिलके त्वचा को ठंडक देते हैं। हाथ-पैर जलने पर अगर तुरंत आलू के छिलके रख दिए जाएं तो घाव नहीं बनता है। इसके अलावा आलू के छिलकों को प्रभावित जगह पर रगड़ना भी फ़ायदेमंद होता है, इससे काफ़ी आराम मिलता है। जब भी हाथ-पैर जले, बिना समय गंवाए तुरंत प्रभावित जगह पर नारियल या बादाम का तेल लगाएं। इससे जलन तो कम होती ही है, साथ ही छाले या घाव बनने की संभावना भी कम हो जाती है।

    तुलसी के पत्ते

    तुलसी का पौधा एक औषधी के रूप में इस्तेमाल होता है। हाथ-पैर जलने पर प्रभावित जगह पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से काफ़ी आराम मिलता है। इससे जलन चुटकी में दूर हो जाती है और निशान भी नहीं पड़ते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    ताज़ा खबरें

    ISRO के साथ मिलकर वनवेब कल लॉन्च करेगी 36 सैटेलाइट, उलटी गिनती शुरू ISRO
    सुरेश रैना ने बताया कैसे धोनी को हल्के में लेना पूर्व क्रिकेटर को पड़ा था भारी महेन्द्र सिंह धोनी
    जिमी शेरगिल को अपने करियर के इस पड़ाव पर लगने लगा था डर बॉलीवुड समाचार
    अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    स्वास्थ्य

    रूमेटाइड गठिया से राहत पाने के लिए इन योगासन का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा बीमारियों से बचाव
    घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए अजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे
    इंग्लैंड: 102 साल तक रहने के बाद यह बुजुर्ग महिला बेच रही अपना घर, जानिए कारण इंग्लैंड
    खाली पेट चाय पीना है स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक, हो सकती हैं ये 5 समस्याएं खान-पान

    प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    होली खेलने के लिए घर पर इस तरह बनाएं रंग, त्वचा संबंधित समस्याओं से रहेंगे दूर  होली
    क्यों होता है डैंड्रफ? जानिए इसके लक्षण, प्रकार और इलाज के उपाय स्वास्थ्य
    आखिर क्यों आते हैं खर्राटे और कैसे पाया जाए इससे छुटकारा? स्वास्थ्य
    इस तरह अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करती हैं सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड समाचार

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023