Loading...
सर्दियों में त्वचा का निखार बनाए रखने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू स्क्रब
सर्दियों में इन स्क्रब को बनाकर लगाएं

सर्दियों में त्वचा का निखार बनाए रखने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू स्क्रब

लेखन अंजली
Oct 27, 2026
04:12 pm

क्या है खबर?

सर्दियों में त्वचा को साफ और ताजा बनाए रखना जरूरी है, लेकिन कई स्क्रब में मौजूद कठोर तत्व त्वचा की नमी छीन सकते हैं। ऐसे में क्यों न घर पर ही कुछ ऐसे स्क्रब बनाए जाएं, जो त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए साफ कर सकें। आइए आज हम आपको 5 ऐसे स्क्रब की रेसिपी बताते हैं, जिनके लिए आपको कुछ घरेलू सामग्रियों की जरूरत होगी और इन्हें बनाना भी आसान है।

#1

चायपत्ती और नारियल के तेल का स्क्रब

सामग्री: एक चम्मच सूखी चायपत्ती, एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच कच्ची चीनी।

स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका: चायपत्ती को दरदरा पीस लें, फिर सभी सामग्रियों को एक कटोरे में मिलाकर मिश्रण को अपने पूरे शरीर पर लगाएं। 5-10 मिनट बाद त्वचा को हल्के हाथों से रगड़ें और गुनगुने पानी से धो लें।

फायदा: यह स्क्रब मृत कोशिकाओं को हटाने, त्वचा को मुलायम बनाने और नमी बनाए रख सकता है।

#2

कॉफी और जैतून के तेल का स्क्रब

सामग्री: 2 चम्मच कॉफी पाउडर, एक चम्मच चीनी, एक चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच शहद।

स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका: एक कटोरे में सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने पूरे शरीर पर लगाएं और 5-10 मिनट बाद त्वचा को हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें।

फायदा: यह त्वचा की रंगत सुधारने, नमी बनाए रखने और त्वचा को पोषण देने में मदद कर सकता है।

ADVERTISEMENT

#3

बादाम और ओटमील का स्क्रब

सामग्री: 2 चम्मच बादाम का पाउडर, एक चम्मच ओटमील पाउडर, एक चम्मच शहद और एक चम्मच दूध।

स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका: एक कटोरे में सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने पूरे शरीर पर लगाएं और 5-10 मिनट बाद त्वचा को हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें।

फायदा: यह स्क्रब त्वचा को साफ करने के साथ-साथ उसे पोषण भी दे सकता है।

ADVERTISEMENT

#4

गुलाब की पंखुड़ियों और शहद का स्क्रब

सामग्री: कुछ गुलाब की पंखुड़ियां, एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही।

स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका: गुलाब की पंखुड़ियों को दरदरा पीस लें, फिर सभी सामग्रियों को एक कटोरे में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने पूरे शरीर पर लगाएं और 5-10 मिनट बाद त्वचा को हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें।

फायदा: यह स्क्रब त्वचा की रंगत सुधारने में मदद कर सकता है।

#5

चीनी और नारियल के तेल का स्क्रब

सामग्री: एक चम्मच चीनी, एक चम्मच नारियल का तेल और कुछ बूंदें नींबू का रस।