LOADING...
गर्मियों में लें इन 5 विदेशी आइस्ड टी की चुस्कियां, महसूस होगी भरपूर ताजगी
5 विदेशी आइस्ड टी

गर्मियों में लें इन 5 विदेशी आइस्ड टी की चुस्कियां, महसूस होगी भरपूर ताजगी

लेखन सयाली
Mar 15, 2026
01:35 pm

क्या है खबर?

गर्मी के मौसम में ठंडक पाने के लिए आइस्ड टी एक बेहतरीन पेय हो सकती है। यह अलग-अलग फ्लेवर में बनने वाली ठंडी चाय होती है, जो गर्मी को मात देने में मदद करती है। यह न केवल ताजगी देती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। आज हम आपको 5 विदेशी आइस्ड टी की रेसिपी बताएंगे, जिन्हें बनाना आसान है और स्वाद ऐसा कि बार-बार पीने का मन करे। ये बच्चों-बड़ों सभी को पसंद आएंगी।

#1

फ्रूट पंच आइस्ड टी

फ्रूट पंच आइस्ड टी बनाने के लिए सबसे पहले पानी को गर्म करें और उसमें चाय पत्ती डालें। इसमें उबाल आने के बाद ठंडा कर लें। इसके बाद इसमें फलों का रस मिलाएं, ताकि ताजगी भरा स्वाद जुड़ सके। इसके बाद इसमें नींबू का रस, पुदीने की पत्तियां और बर्फ डालकर इसे गिलास में परोसें। इस चाय का स्वाद आपके दिन को तरोताजा कर देगा और इसकी मिठास आपको जरूर पसंद आएगी।

#2

अनानास और पुदीने की आइस्ड टी

अनानास और पुदीने की आइस्ड टी बनाने के लिए पानी में चाय पत्ती डालकर उबालें और उसे पूरी तरह ठंडा हो जाने दें। अब इसमें अनानास का रस मिलाएं, जिसे ताजा तैयार करना सबसे अच्छा रहेगा। इसके बाद इसमें नींबू का रस, पुदीने की पत्तियां और बर्फ डालें। इसे गिलास में डालकर परोसें और इसमें अनानास के टुकड़े भी मिला दें। यह चाय गर्मियों में आपको ताजगी का अहसास कराएगी।

Advertisement

#3

वर्जीनिया हनीसकल आइस्ड टी

वर्जीनिया हनीसकल आइस्ड टी यह ताजा लोनिसेरा जैपोनिका फूलों को भिगोकर बनाई जाने वाली एक सुगंधित और प्राकृतिक रूप से मीठी चाय होती है। इसके लिए पहले पानी उबालें और उसमें लोनिसेरा जैपोनिका फूलों को डालकर उबाल आ जाने दें। इसे ठंडा होने दें और छानकर गिलास में डालें। इसके बाद इसमें नींबू का रस, पुदीने की पत्तियां और बर्फ डालें। इसका स्वाद आपके मन को शांति और ताजगी देगा।

Advertisement

#4

हिबिस्कस आइस्ड टी

हिबिस्कस आइस्ड टी लाल रंग की स्वादिष्ट हर्बल चाय होती है, जो गुड़हल के फूलों से तैयार की जाती है। इसके लिए पानी में सूखे गुड़हल के फूल डालकर उबालें और इसमें मिठास जोड़ने के लिए चीनी शामिल कर दें। इसे ठंडा होने दें और छानकर गिलास में निकालें। अंत में इसमें फिर नींबू का रस, पुदीने की पत्तियां और बर्फ डालें और आनंद लेकर सेवन करें। आप चाहें तो इसमें सौंफ भी मिला सकते हैं।

#5

पपीते की आइस्ड टी

पपीते की आइस्ड टी एक ताजगी भरा पेय है, जो खास तौर से तटीय स्थानों पर बनाया जाता है। इसे तैयार करने के लिए पानी में पका हुआ पपीता डालकर उबालें और उसमें चीनी भी मिला दें। चीनी की मात्रा पपीते की मिठास के हिसाब से तय करें। इसे ठंडा करने के बाद इसमें नींबू का रस और बर्फ डालें। इसे गिलास में डालकर परोसें। पुदीने की पत्तियां डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

Advertisement