LOADING...
सीक्विन वाली मिनी स्कर्ट का बढ़ रहा है चलन, इन तरीकों से स्टाइल करके लगेंगी खूबसूरत
सीक्विन मिनी स्कर्ट को स्टाइल करने के तरीके

सीक्विन वाली मिनी स्कर्ट का बढ़ रहा है चलन, इन तरीकों से स्टाइल करके लगेंगी खूबसूरत

लेखन सयाली
May 31, 2026
12:58 pm

क्या है खबर?

सीक्विन वाली मिनी स्कर्ट एक ऐसा फैशन आइटम है, जो हर महिला की अलमारी में होना चाहिए। यह ऐसी स्कर्ट है, जिसमें छोटे और बड़े आकार के चमकदार सीक्विन लगे होते हैं। यह न केवल आपको पार्टी में अलग दिखाती है, बल्कि इन दिनों बीच पर भी खूब पहनी जा रही है। यह स्कर्ट इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रही है और इसे इन बेहतरीन तरीकों से स्टाइल करके आप सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं।

#1

टैंक टॉप के साथ पहनें

सीक्विन वाली मिनी स्कर्ट को स्टाइल करने का सबसे अच्छा तरीका है उसके साथ एक सुंदर-सा टैंक टॉप पहन लेना। आप अपनी स्कर्ट के रंग को ध्यान में रखते हुए टैंक टॉप के रंग का चुनाव कर सकती हैं। इन दिनों महिलाओं को छोटे प्रिंट वाले या ऐसे टैंक टॉप बहुत पसंद आने लगे हैं, जिन पर कुछ लिखा हो। साथ ही चमकीले पत्थरों से सजे टैंक टॉप भी बहुत ट्रेंड कर रहे हैं।

#2

काले टॉप के साथ स्टाइल करें 

अगर आपकी सीक्विन वाली मिनी स्कर्ट सुनहरे रंग की है तो इसे काले रंग के टॉप के साथ पहनें। इससे आपके पूरे लुक में संतुलन बना रहेगा और आप बेहद आकर्षक लगेंगी। काले रंग का टॉप पहनने से आपकी स्कर्ट की चमक और भी बढ़ जाएगी। यह मेल न केवल आपको स्टाइलिश दिखाएगा, बल्कि आपको आत्मविश्वास से भरपूर भी महसूस कराएगा। आप टॉप का डिजाइन अपनी पसंद के मुताबिक चुन सकती हैं।

Advertisement

#3

टी-शर्ट के साथ पहनकर स्टाइलिश लुक पाएं

इन साल का सबसे बड़ा ट्रेंड है सीक्विन वाली मिनी स्कर्ट के साथ एक ढीली टी-शर्ट पेयर कर लेना। महिलाएं ओवरसाइज टी-शर्ट को आधा स्कर्ट के अंदर टक करती हैं और आधा बाहर निकालकर रखती हैं। किसी मजेदार प्रिंट वाली टी-शर्ट ही ज्यादा पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा इन दिनों ऑफ शोल्डर टी-शर्ट का चलन भी है, जो सीक्विन स्कर्ट के साथ बढ़िया लगती हैं। आप बेबी या क्रॉप टी-शर्ट भी चुन सकती हैं।

Advertisement

#4

ऑफ शोल्डर या ट्यूब टॉप के साथ लगेगी सुंदर

अगर आप किसी खास पार्टी या जगह पर जाने वाली हैं तो आपको सीक्विन वाली मिनी स्कर्ट के साथ ऑफ शोल्डर या ट्यूब टॉप स्टाइल करना चाहिए। ऑफ शोल्डर टॉप स्कर्ट के लुक में चार चांद लगाने का काम करते हैं। गहरे रंग की स्कर्ट के साथ काला और हल्के रंग की स्कर्ट के साथ सफेद ऑफ शोल्डर टॉप पहनें। इसी तरह आप ट्यूब टॉप भी पेयर कर सकती हैं, जो सबसे अलग लुक प्रदान करेगा।

Advertisement