NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सिक्किम की ये जगहें पर्यटकों के लिए हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं
    लाइफस्टाइल

    सिक्किम की ये जगहें पर्यटकों के लिए हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं

    सिक्किम की ये जगहें पर्यटकों के लिए हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं
    लेखन अंजली
    Mar 06, 2020, 12:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सिक्किम की ये जगहें पर्यटकों के लिए हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं

    सिक्किम भारत का एक बहुत ही खूबसूरत छोटा राज्य है जो भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। सिक्किम भारत का एक ऐसा प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां की चोटियां, पवित्र झीलें, प्राचीन मठ, आर्किड नर्सरी और आश्चर्यजनक ट्रेकिंग मार्ग सिक्किम को एक परफेक्ट हॉलिडे प्लेस बनाते हैं। इसके अलाव, सिक्किम अपने उत्कृष्ट प्राकृतिक सुन्दरता साधनों, भव्य पहाड़ों, सुंदर झरनों और कई अद्भुत परिदृश्यों से भरपूर है। तो आइए सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानें।

    गंगटोक

    अगर आपको प्राकृतिक नजारे अपनी तरफ आकर्षित करते हैं तो सिक्किम की राजधानी गंगटोक घूमने के लिए सबसे सही जगह है। यहां से आप हिमालय की ऊंची चोटियों का भी आनंद ले सकते हैं। साथ ही यहां के प्राचीन मठ, मंदिर और महल आपको दीवाना बना लेंगे। इतना ही नहीं, यहां पर आप सोमगो झील, रुमटेक मठ, इनहेंची मठ, टाशिलिंग, पोलींग, सुक-ला-खंग, गणेश टोक और डीयर पार्क जैसी जगहों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

    मंगन

    सिक्किम का यह प्रमुख पर्यटन स्थल पूर्वी हिमालय की गोद में बसा है जो प्रक़ति दृश्यों के साथ एडवेंचर गतिविधियों के लिए जाना जाता है। अगर आपको अपनी यात्रा को आनंदमय बनाने के लिए कोई दिलचस्प, आकर्षक, शांत और प्राकृतिक जगह की खोज रहे हैं तो यह जगह आपके लिए जन्नत के समान है। यहां आकर आप शिंगबा रोडोडेंड्रोन सैंक्चुअरी, सिंघिक गांव, लाब्रांग मोनेस्ट्री, सिरिजोंगा युमा मनहीम आदि पर्यटन स्थलों की सैर करके अपनी यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं।

    युमथांग घाटी

    सिक्किम के मुख्य आकर्षणों में से एक यूमथांग घाटी को फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। इस घाटी की सुंदरता देखेंगे तो आप भी मान जाएंगे कि इसे ये नाम देना बिल्कुल गलत नहीं है। अगर आपकों फूलों से लगाव है तो आपको यह स्थल बहुत पसंद आएगा। यहां आकर आप विभिन्न तरह के खूबसूरत फूलों के बीच अपने जीवन के कुछ क्षण सूकून से बिता सकते हैं।

    लाचेन गांव

    सिक्किम का यह गांव हमेशा से अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार नजारे के लिए जाना जाता है, लेकिन अब इसको पर्यटक पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स के रूप में भी जानने लगे हैं। जिन लोगों को प्राकृतिक वादियों से प्यार है उनके लिए लाचेन पैराग्लाइडिंग ट्रैवलिंग किसी जन्नत से कम नहीं। इसके अलाव, पैराग्लाइडिंग के दौरान टेक ऑफ से लेकर लैंडिग तक के लिए ये जगह बेहद ही शानदार है। इसलिए पैराग्लाइडिंग के शौकिनों को तो एक बार यहां पर जरूर जाना चाहिए।

    गुरूडोंगमर झील

    वैसे सिक्किम के प्राकृतिक सौंदर्य के चर्चें हर जगह मशहूर है, लेकिन अगर आप सिक्किम घूमने जा रहे हैं तो आपका ट्रिप इस झील को देखे बिना अधूरा होगा। यह झील समुद्र तल से 17,800 फीट की ऊंचाई पर है। गुरूडोंगमर झील गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में अलग-अलग शानदार नजारों के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। ये झील देखने में इतनी साफ और सुंदर है कि पर्यटक अपनी ट्रैवल लिस्ट में इसे शामिल किए बिना रह नहीं पाते।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    सिक्किम
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: देश के अधिकतर घरों में नहीं हैं हाथ धोने के पर्याप्त इंतजाम ओडिशा
    अनोखी पहल: उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेगा 'संस्कृत ग्राम', लोगों को सिखाई जाएगी संस्कृत उत्तराखंड
    कोरोना वायरस: क्या आपको होली खेलने से बचना चाहिए? जानिये ऐसे ही सवालों के जवाब चीन समाचार
    कोरोना वायरस से लड़ाई में केरल से सीख ले सकते हैं अन्य राज्य, उठाए कई कदम दिल्ली

    सिक्किम

    उत्तर-पूर्वी भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं घूमने भारत की खबरें
    सर्वे: भाजपा की राज्य सरकारों से खुश नहीं है जनता, लेकिन मोदी सरकार का जलवा बरकरार ओडिशा
    #NationalTourismDay: ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर जाएं घूमने भारत की खबरें
    राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सियासत के सबसे बड़े 'चाणक्य' बनकर उभरे अमित शाह, जानें उपलब्धियां झारखंड

    लाइफस्टाइल

    बालों की समस्याओं से निजात दिलाने में कारगर है अखरोट का तेल, रोजाना करें इस्तेमाल बालों की समस्या
    होली 2020: इस बार घर पर ऐसे बनाएं होली के रंग, मजा हो जाएगा दोगुना होली
    कोरोना वायरस: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार हैं ये योगासन, देखें वीडियो योग
    क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग और कैसे इससे कम समय में घटा सकते हैं वजन? स्वास्थ्य

    पर्यटन

    हरियाणा की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये छह प्रसिद्ध जगहें भारत की खबरें
    धरती पर स्वर्ग का एहसास करवाते हैं जम्मू-कश्मीर के ये पर्यटन स्थल, जरूर जाएं घूमने भारत की खबरें
    कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगहों से समृद्ध है गुजरात, मौका मिलते ही घूम आएं भारत की खबरें
    आंध्र प्रदेश के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने भारत की खबरें

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023