
कैंपिंग पसंद है तो भारत की इन पांच जगहों की करें सैर
क्या है खबर?
अगर आप छुट्टियों के दौरान भीड़-भाड़ से दूर किसी ऐसी जगह पर जाने के बारे में सोचते हैं जहां पर सिर्फ शांति हो तो इसके लिए कैंपिंग वाली जगहें एकदम बेहतरीन हैं।
कैंपिंग के जरिए आप न सिर्फ अपने किसी खास के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं बल्कि इससे सोशल लाइफ जीने का भी मौका मिलता है।
आइए आज हम आपको भारत के पांच ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं, जहां कैंपिंग करना बेहतरीन है।
उत्तराखंड
ऋषिकेश
उत्तराखंड के ऋषिकेश में कैंपिंग करने से एक अलग अनुभव प्राप्त हो सकता है।
इस देव भूमि से आध्यात्मिक संबंध विकसित करने के लिए गंगा तट पर कैंपिंग करें। यह आपके लिए व्यस्त और भागदौड़ भरी जीवन से एक अच्छा ब्रेक होगा। यहां आप रिवर राफ्टिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
हालांकि, अगर आप एक शांत छुट्टी या आध्यात्मिकता को अधिक पसंद करते हैं तो योग सत्र में शामिल हों या नदी के किनारे ध्यान करें।
लद्दाख
त्सो मोरीरी
लद्दाख में स्थित त्सो मोरीरी दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक है।
लद्दाख की यह झील एक शानदार कैंपिंग साइट है। यहां कैंप लगाने का सबसे अच्छा समय मई और सितंबर के बीच है।
यहां से सूर्योदय के नजारे को देखना एक खूबसूरत अनुभव प्रदान कर सकता है। वैसे यहां पर पहले से प्राइवेट कंपनियों के कैंप लगे हैं, जिसमें बाथरूम और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
हिमाचल प्रदेश
चंद्रताल झील
हिमाचल प्रदेश में समुद्र तल से लगभग 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील तक आप ट्रेकिंग करके पहुंच सकते हैं।
इस झील की मनमोहक सुंदरता आपको हैरान कर देगी। यह हिमाचल प्रदेश के सबसे अच्छे कैंपिंग स्थलों में से एक है क्योंकि झील को चांदनी में चमकते हुए देखना एक शानदार नजारा है।
हालांकि, अब आप झील के नजदीक अपना कैंप नहीं लगा सकते हैं, अब आपके इससे कुछ दूरी पर कैंप लगाना होगा।
राजस्थान
जैसलमेर
पहाड़ों पर कैंपिंग करना रेगिस्तान में कैंपिंग करने से बिल्कुल अलग है।
राजस्थान के जैसलमेर के रेगिस्तान में अधिकांश शिविर लक्जरी टेंट और अद्भुत आतिथ्य प्रदान करते हैं, जहां आप सुनहरी रेत से घिरे ग्रेट इंडियन डेजर्ट के बीच में रहने के रोमांच को महसूस कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त. यहां जाकर ऊंट की सफारी जरूर करें और शाम के समय राजस्थानी व्यंजनों और लोक प्रस्तुतियों का आनंद लें।
मेघालय
चेरापूंजी
अपने व्यस्त जीवन से एक दिन की छुट्टी लेकर मेघालय में स्थित चेरापूंजी की ओर रूख जरूर करें और यहां की शांतिपूर्ण नदी किनारे कैंपिंग का आनंद लें।
यहां की कैंपिंग साइट सूर्यास्त और सूर्योदय का मनोरम दृश्य के लिए मशहूर है।
इसके अतिरिक्त, यहां आप डॉकी या उमंगोट नदी में कयाकिंग, बोटिंग, स्नोर्कलिंग और क्लिफ जंपिंग जैसे कई वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।