LOADING...
तैलीय त्वचा वाले घर पर आसानी से बना सकते हैं ये 5 फेस पैक
तैलीय त्वचा के लिए फेस पैक

तैलीय त्वचा वाले घर पर आसानी से बना सकते हैं ये 5 फेस पैक

लेखन अंजली
Mar 31, 2026
09:30 am

क्या है खबर?

तैलीय त्वचा की देखभाल के लिए कई लोग बाजार से महंगे-महंगे फेस पैक खरीद लेते हैं, लेकिन उनमें मौजूद रासायनिक तत्व तैलीय त्वचा की समस्या को और बढ़ा सकते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप खुद घर पर कुछ आसान फेस पैक बनाएं। आइए आज हम आपको तैलीय त्वचा वालों के लिए पांच ऐसे फेस पैक बनाने का तरीका बताते हैं, जिनका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करने से त्वचा की अतिरिक्त तैलीय प्रभावी रूप से नियंत्रित होगी।

#1

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक

सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें, फिर इसे चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। मुल्तानी मिट्टी की ठंडी तासीर होती है, जो सूरज की किरणों से झुलसी त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकती है, जबकि गुलाब जल त्वचा को संतुलित रखने में सहायक हो सकता है।

#2

नींबू और शहद का फेस पैक

सबसे पहले एक कटोरी में नींबू के रस की 2-3 बूंदें, शहद की 2-3 बूंदें और एलोवेरा जेल का 1 चम्मच मिलाकर पेस्ट बना लें, फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। नींबू में मौजूद विटामिन-C त्वचा को निखारने में मदद कर सकता है, जबकि शहद त्वचा को नमी देने में सहायक हो सकता है। इसके अतिरिक्त एलोवेरा तैलीय त्वचा से अतिरिक्त तेल को दूर रखता है।

Advertisement

#3

हल्दी और बेसन का फेस पैक

सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, चुटकीभर हल्दी और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें, फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। बेसन मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है, जबकि नींबू त्वचा को चमकदार बनाने के लिए जाना जाता है। हल्दी त्वचा को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहायक हो सकती है।

Advertisement

#4

चंदन और गुलाब जल का फेस पैक

सबसे पहले एक कटोरी में चंदन पाउडर और गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें, फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। चंदन मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है, जबकि गुलाब जल त्वचा को संतुलित रखने में सहायक हो सकता है। इसके अतिरिक्त गुलाब जल त्वचा को नमी देने में भी सहायक हो सकता है।

#5

पपीता और शहद का फेस पैक

सबसे पहले पपीते के कुछ टुकड़े मिक्सी में पीस लें, फिर इस पेस्ट में शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। पपीता मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने और त्वचा को निखारने में मदद कर सकता है, जबकि शहद त्वचा को नमी प्रदान करने में सहायक हो सकता है। इस पेस्ट का नियमित उपयोग त्वचा को तरोताजा महसूस करवा सकता है।

Advertisement