LOADING...
बुफे में जाने वाले हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, खा पाएंगे भर पेट खाना
बुफे में खाने के टिप्स

बुफे में जाने वाले हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, खा पाएंगे भर पेट खाना

लेखन सयाली
May 08, 2026
04:40 pm

क्या है खबर?

बुफे एक ऐसी सेवा है, जहां आप तय कीमत पर अपनी इच्छानुसार कई तरह के व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। हालांकि, बुफे में जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आप अपने खर्च किए पैसों का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकें। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे सुझाव देते हैं, जिनसे आप बुफे में ज्यादा खा पाएंगे और अपने सारे पैसे असल में वसूल कर पाएंगे।

#1

बुफे का समय और दिन चुनें

बुफे का सही समय और दिन चुनना बहुत जरूरी है। सप्ताह के अंत में बुफे ज्यादा महंगे होते हैं। अगर आप सप्ताह का मध्य या सप्ताह का अंत छोड़कर किसी कामकाजी दिन पर बुफे में जाते हैं तो इससे आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। इसके अलावा दोपहर के समय पर बुफे ज्यादा सस्ते होते हैं। कई जगहों पर बच्चों के लिए मुफ्त बुफे की सुविधा भी होती है।

#2

छोटे हिस्से लें

बुफे में जाने से पहले यह तय कर लें कि आपको किन-किन व्यंजनों का सेवन करना है और किस-किसका नहीं। यहां तक कि अगर आप सभी व्यंजनों का स्वाद लेना चाहते हैं तो पहले सब कुछ थोड़ा-थोड़ा ही लें, ताकि आप हर चीज का आनंद ले सकें। साथ ही छोटे-छोटे हिस्से में ही खाना लें, क्योंकि बुफे में आप उतना ही खाएं, जिसकी कीमत आप चुकाते हैं। इससे आपका पैसा भी बर्बाद नहीं होगा।

Advertisement

#3

पहले सलाद खाएं

बुफे में सबसे पहले सलाद खाने से आपका पेट भारी भोजन को खाने के लिए तैयार हो जाएगा। सलाद में फाइबर होता है, जिसे हमेशा सबसे पहले ही खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा सलाद न लें, जिसमें ज्यादा सॉस आदि पड़ा हो। सलाद में कम कैलोरी वाली सब्जियों को चुनें और सलाद में कम से कम ड्रेसिंग डालें। इसके अलावा सलाद के साथ ताजे फलों का सेवन भी करें। हालांकि, इसे भी बहुत कम मात्रा में लें।

Advertisement

#4

महंगी चीजें खाएं

बुफे में आपको कई तरह के व्यंजन खाने का मौका मिलेगा, जिनमें आम से लेकर खास पकवान तक शामिल होते हैं। ऐसे में आपको उन चीजों को खा कर पेट नहीं भरना चाहिए, जो आप रोजाना या आए दिन खाते हैं। अपने पैसे वसूल करने के लिए ऐसे व्यंजनों का लुत्फ उठाएं, जो नए हों और जो बाजार में महंगे मिलते हों। इन सभी चीजों को ज्यादा मात्रा में खाएं और स्नैक्स कम खा कर मेन कोर्स पर ध्यान दें।

#5

स्नैक्स कम खाएं

हर बुफे में स्नैक्स की भरमार लगी होती है, जिन्हें देखकर लोग लालच में आ जाते हैं। ज्यादातर लोग इन्हें ही ज्यादा खा लेते हैं और मुख्य भोजन खाने के लिए उनके पेट में जगह ही नहीं बचती। ऐसे में बुफे वालों का फायदा और आपका घाटा हो सकता है। इससे बचने के लिए स्नैक्स कम मात्रा में खाएं, ताकि आप बाद में मेन कोर्स का पूरा आनंद ले सकें। इसके अलावा पानी और कोल्ड ड्रिंक भी ज्यादा न पिएं।

Advertisement