NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रसोई बनवाते वक्त रखें इन खास बातों का ध्यान, जानें आजकल क्या चल रहा है ट्रेंड
    अगली खबर
    रसोई बनवाते वक्त रखें इन खास बातों का ध्यान, जानें आजकल क्या चल रहा है ट्रेंड

    रसोई बनवाते वक्त रखें इन खास बातों का ध्यान, जानें आजकल क्या चल रहा है ट्रेंड

    लेखन अंजली
    Sep 09, 2019
    11:26 am

    क्या है खबर?

    हर गृहणी को अपनी रसोई अच्छी लगती है, ऐसे में रसोई उनके हिसाब से ही होनी चाहिए।

    वो चाहती हैं कि रसोई का इंटीरियर हर जगह से परफेक्ट हो, लेकिन मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में अपनी मनपसंद रसोई मिलना तो न के बराबर होता है।

    लेकिन जैसे आप घर के बाकी हिस्सों के इंटीरियर की प्लानिंग करते हैं, ठीक वैसे ही किचन की भी कर सकते हैं। बस आपको किचन बनवाते वक्त इन बातों का ध्यान रखना होगा।

    #1

    कैबिनेट कैसा बनवाएं?

    कैबिनेट को कभी भी गैस स्टोव के ऊपर न बनवाएं, क्योंकि इससे कैबिनेट की लकड़ी काली पड़ सकती है और आग लगने का भी डर लगा रहता है। ऐसे में कैबिनेट को गैस के ऊपर न बनवाएं या गैस के ऊपर चिमनी जरूर लगवाएं।

    कैबिनेट को सनमाइका से ही बनवाएं। क्योंकि सनमाइका, कैबिनेट को लेमिनेड फिनिशिंग देगा।

    कैबिनेट को अंदर से पेंट करवा लें। इससे कैबिनेट के अंदर नमी उत्पन्न नहीं होगी और कैबिनेट ज्यादा चलेगा।

    #2

    रसोई के सिंक पर भी ध्यान दें

    कुछ वक्त पहले महिलाएं रसोई के सिंक पर ज्यादा ध्यान नहीं देती थी, लेकिन अब तो सिंक पर भी ध्यान दिया जाता है।

    इसलिए तो आजकल बाजारों में कई तरह के और कई साइज के सिंक आसानी से मिलते हैं।

    अपनी रसोई में सिर्फ स्टील का ही सिंक लगवाएं। क्योंकि वह मजबूत होता है और उसकी सफाई भी आसानी से होती है।

    जरा इस बात का भी ध्यान रखें, अगर आपकी रसोई छोटी है तो बड़ा सिंक न लगवाएं।

    जानकारी

    ड्रेनेज पाइप

    रसोई में जितना जरुरी सिंक होता है, उतना ही जरुरी ड्रेनेज पाइप भी है। इसलिए रसोई में सीधा पाइप ही लगवाएं और कर्व्ड ड्रेनेज पाइप न लगवाएं, क्योंकि इसमें कचरा फंस जाता है। सीधा पाइप साफ रहता है और आपको इससे कोई परेशानी नहीं होगी।

    #3

    प्लेटफॉर्म कैसा बनवाएं?

    वैसे तो आप जिस तरह का प्लेटफॉर्म बनवाना चाहते हैं, बनवा सकते हैं। लेकिन इन दिनों L और U आकार के काउंटर डिमांड में चल रहे हैं।

    प्लेटफॉर्म ब्लैक ग्रेनाइट से ही बनवाएं, क्योंकि वह ज्यादा चलेगा।

    संगमरमर से काउंटर न बनवाएं, क्योंकि संगमरमर के काउंटर इन दिनों डिमांड में नहीं हैं और यह ब्लैक ग्रेनाइट की तुलना में कच्चा भी होता है, जिससे उसके टूटने की संभावना बनी रहती है। इसकी सफाई करना भी मुश्किल काम है।

    #4

    टाइल्स जरूर लगवाएं

    रसोई को साफ रखने के लिए टाइल्स लगवाना भी बहुत जरूरी है। टाइल्स के कारण सफाई करना आसान हो जाता है क्योंकि टाइल्स पर तेल और अन्य चीजों के दाग आसानी से साफ हो जाते हैं।

    इन दिनों बाजार में कई तरह की टाइल्स भी मौजूद है और रसोई के लिए तो बहुत अच्छे-अच्छे रंग और डिजाइन भी उपलब्ध है।

    आजकल टाइल्स का ब्राउन और ऑफव्हाइट रंग ट्रेंड में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

    दक्षिण कोरिया में 800 से अधिक जोड़ों के निजी पलों का किया गया लाइव प्रसारण दक्षिण कोरिया
    महिला ने की जिंदा ऑक्टोपस खाने की कोशिश तो ऑक्टोपस ने कर दिया हमला, देखें वीडियो चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025