त्योहारों के दौरान त्वचा पर मुंहासे होने का कारण बन सकती हैं ये गलतियां
क्या है खबर?
त्योहारों का मौसम नजदीक आते ही हर कोई त्योहार को धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुट जाता है। इस दौरान महिलाएं अपने चेहरे को सजाने के लिए तरह-तरह के सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन त्योहारों पर की गई गलतियों के कारण उनकी त्वचा पर मुंहासे निकलने लगते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं, जो त्योहारों के दौरान त्वचा पर मुंहासे निकलने का कारण बन सकती हैं।
#1
मेकअप साफ न करना
मेकअप साफ करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, लेकिन त्योहारों के दौरान कई महिलाएं यह गलती कर बैठती हैं।
दरअसल, त्योहारों के दौरान महिलाएं गहरे रंग का मेकअप करती हैं, जो अगर साफ नहीं किया जाता तो त्वचा पर दाने और मुंहासे निकलने लगते हैं। इसलिए अपने चेहरे से मेकअप साफ करने के लिए हल्के क्लींजर या फिर गुलाब जल का इस्तेमाल करें।
#2
त्वचा को रगड़कर साफ न करना
कई महिलाएं त्योहारों के दौरान त्वचा को रगड़कर साफ करने से बचती हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए।
इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं और गंदगी हट जाती है, जिससे मुंहासे नहीं होते। इसलिए त्योहारों के दौरान भी एक हफ्ते में कम से कम दो बार त्वचा को रगड़कर साफ जरूर करें।
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो घर पर मौजूद चीनी और शहद से स्क्रब बनाकर उसका इस्तेमाल करें।
#3
अत्यधिक मेकअप करना
त्योहारों के दौरान ज्यादातर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए अत्यधिक मेकअप कर लेती हैं, लेकिन इससे भी त्वचा पर मुंहासे निकलने लगते हैं। इसलिए त्योहारों पर हल्का मेकअप ही करें।
इसके लिए आप हल्की क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही लिपस्टिक और काजल का इस्तेमाल करें। इससे आप ज्यादा बनावटी भी नहीं लगेंगी और खूबसूरत भी दिखेंगी।
#4
मानसिक दबाव लेना
त्योहारों के दौरान महिलाओं के ऊपर काफी ज्यादा दबाव होता है क्योंकि उन्हें घर के साथ-साथ त्योहारों की तैयारियों को भी संभालना होता है।
इस कारण महिलाएं मानसिक दबाव का सामना करती हैं, जो त्वचा के लिए सही नहीं है। इसलिए जितना संभव हो मानसिक दबाव लेने से बचें।
इसके लिए आप योग, ध्यान और गहरी सांस लेने जैसी तकनीकों का सहारा ले सकती हैं।
#5
त्वचा को नमी न देना
अगर आप त्योहारों के दौरान अपनी त्वचा को नमी नहीं देती हैं तो इससे भी आपकी त्वचा पर मुंहासे निकलने लगते हैं। इसलिए चेहरे को नमी देने के लिए रोजाना एक बार मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
अगर आपको मॉइस्चराइजर से एलर्जी है तो अपने चेहरे को नमी देने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करें।