LOADING...
बालों को मजबूत और लंबा करने के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन, जानिए इनकी अहमियत
बालों के लिए जरूरी विटामिन

बालों को मजबूत और लंबा करने के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन, जानिए इनकी अहमियत

लेखन सयाली
Mar 30, 2026
03:40 pm

क्या है खबर?

बालों की देखभाल के लिए सिर्फ बाहरी उत्पादों का इस्तेमाल करना ही काफी नहीं है। इसके लिए शरीर को पोषण भी देना जरूरी होता है। मजबूत बालों के लिए शरीर में विटामिन का संतुलन बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि ये बालों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि बालों को मजबूत और लंबा करने के लिए किन विटामिन का होना जरूरी है और इनके फायदे क्या हैं।

#1

विटामिन-E

विटामिन-E एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। यह बालों की चमक बढ़ाने और उन्हें टूटने से बचाने में भी सहायक हो सकता है। इसके अलावा यह सिर की त्वचा के रक्त संचार को बेहतर करने में मदद कर सकता है। बालों की देखभाल के लिए आप बादाम या जैतून के तेल में विटामिन-E कैप्सूल मिलाकर सिर पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें।

#2

विटामिन-A

विटामिन-A बालों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह सिर की त्वचा पर प्राकृतिक तेल बनाने में मदद करता है, जो बालों को नमी देने के साथ उन्हें मुलायम भी बना सकता है। इसके अलावा यह विटामिन बालों के विकास के लिए जरूरी प्रोटीन बनाने में भी मदद कर सकता है। बालों की देखभाल के लिए आप गाजर, कद्दू, पालक और मीठे आलू आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिनसे यह विटामिन मिलेगा।

Advertisement

#3

विटामिन-C

विटामिन-C बालों के विकास के लिए जरूरी प्रोटीन बनाने में मदद कर सकता है। यह विटामिन बालों को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें टूटने और झड़ने से भी बचा सकता है। इसके अलावा यह सिर की त्वचा पर रक्त संचार को बेहतर करने में भी सहायक है। इस विटामिन को हासिल करने के लिए आप संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, पपीता, ब्रोकली और पनीर आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Advertisement

#4

विटामिन-D

विटामिन-D बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद कर सकता है, जिससे बाल मजबूत बनते हैं। इसके अलावा यह विटामिन सिर की त्वचा पर रक्त संचार को बेहतर करने में भी सहायक है। बालों की देखभाल के लिए आप धूप में थोड़ा समय बिताकर या ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार खाकर विटामिन-D प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप शरीर में विटामिन-D की कमी को दूर करने के लिए सप्लीमेंट्स का भी सहारा ले सकते हैं।

#5

विटामिन-B

विटामिन-B समूह में कई विटामिन होते हैं, जो बालों को मजबूत और लंबा बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें से B7 (बायोटिन) सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह बालों के विकास के लिए जरूरी प्रोटीन का निर्माण करता है। इसके अलावा B9 और B12 भी बालों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। इसके लिए आप हरी सब्जियां, दूध, दही, पनीर, केले, चावल, साबुत अनाज और सूखे मेवे आदि खा सकते हैं।

Advertisement