Loading...
पतझड़ के मौसम का मजा दोगुना कर सकते हैं ये 5 पेय, जानिए बनाने का तरीका
पतझड़ के पारंपरिक पेय

पतझड़ के मौसम का मजा दोगुना कर सकते हैं ये 5 पेय, जानिए बनाने का तरीका

लेखन सयाली
Sep 07, 2026
02:56 pm

क्या है खबर?

पतझड़ का मौसम आते ही ठंड बढ़ने लगती है और ऐसे में गर्मा-गर्म पेय का सेवन न केवल शरीर को गर्माहट प्रदान करता है, बल्कि इससे स्वाद और तृप्ति भी मिलती है। इसके अलावा ये पेय कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपको सर्दी और खांसी से सुरक्षित रख सकते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे पेय की रेसिपी बताते हैं, जो आसानी से घर पर तैयार किए जा सकते हैं और स्वादिष्ट भी हैं।

#1

मसाला चाय

सबसे पहले एक पैन में पानी उबालें, फिर इसमें चायपत्ती मिलाकर इसे 2-3 मिनट तक पकाएं। अब इसमें अदरक, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर इसे 5-10 मिनट तक पकाएं।

इसके बाद पैन में दूध और शक्कर मिलाकर इसे फिर से उबालें। जब चाय में उबाल आ जाए तो गैस बंद करके इसे छानकर कप में डालें और इसका आनंद लें।

पतझड़ में मसाला चाय का स्वाद अलग ही होता है, जो शरीर को गर्माहट भी देता है।

#2

पमकिन स्पाइस लाटे

पतझड़ के दौरान पमकिन स्पाइस लाटे पीने का मजा ही कुछ और होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले गर्म पानी और कॉफी को मिलाकर एस्प्रेसो तैयार करना होगा।

इसके बाद दूध को उबालना होगा या फिर उसे अच्छी तरह से फेंटना होगा, ताकि उसमें झाग बने। इसी दौरान कद्दू के रस में दालचीनी पाउडर, जायफल पाउडर और शहर मिला दें।

फिर इन सभी चीजों को मिलाकर अपना लाटे तैयार कर लें।

ADVERTISEMENT

#3

गाजर और अदरक का जूस

गाजर और अदरक का जूस बनाने के लिए सबसे पहले 5-6 गाजर को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर इन्हें मिक्सी में थोड़ा पानी के साथ पीस लें।

अब इस गाजर के मिश्रण को एक गिलास में छानकर डालें। इसके बाद गाजर के जूस में थोड़ा-सा नींबू का रस, नमक और थोड़ा-सा काला नमक मिलाएं।

अंत में इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर इसे परोसें। आप चाहें तो इसे गर्म करके भी पी सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#4

माचा

पिछले कुछ सालों से माचा का ट्रेंड बढ़ रहा है, जो एक जापानी पेय है। अब यह पेय दुनियाभर में मशहूर हो गया है और लोग इसे पतझड़ के दौरान गर्म पीना पसंद करने लगे हैं।

यह एक तरह की ग्रीन टी होती है, जिसके पाउडर को गर्म पानी में पहले अच्छी तरह फेंटा जाता है। इसके बाद इसमें पानी या फिर गर्म दूध डालकर मिलाया जाता है।

इसके बाद इसमें क्रीम आदि भी डाला जाता है।

#5

दालचीनी और शहद वाला दूध

इसके लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा-सा दूध गर्म करें, फिर उसमें एक चम्मच शहद और एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक गिलास में डालें और गर्मा-गर्म परोसें।

आप चाहें तो इस पेय को और भी पौष्टिक बनाने के लिए इसमें थोड़ा-सा मेथी पाउडर भी मिला सकते हैं। यह पेय न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व ठंड से भी सुरक्षित रख सकते हैं।

ADVERTISEMENT