सर्दियों में बनाए जा सकते हैं ये 5 पेय, आसान हैं रेसिपी
क्या है खबर?
सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की सब्जियां और फल लाता है। इसके साथ ही यह अपने साथ कुछ ऐसे स्वादिष्ट पेय भी लाता है, जो शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ हाइड्रेटेड भी रखते हैं। इसके अतिरिक्त ये पेय स्वाद में भी काफी अच्छे हैं, जिनका आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। आइए आज हम आपको 5 ऐसे स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय की रेसिपी बताते हैं, जो सर्दियों में बनाना आसान है।
#1
गाजर का जूस
सबसे पहले गाजर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर इन्हें जूसर मशीन में डालकर रस निकालें।
अब इस जूस को एक गिलास में डालकर इसमें स्वादानुसार शहद मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस निचोड़कर मिलाएं। आप चाहें तो इस जूस में थोड़ी-सी अदरक भी कदूकस करके मिला सकते हैं।
यह पेय न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसमें मौजूद जरूरी विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।
#2
गाजर और चुकंदर का जूस
सबसे पहले गाजर और चुकंदर को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर इन्हें जूसर मशीन में डालकर रस निकाल लें।
अब इस जूस को एक गिलास में डालकर इसमें स्वादानुसार शहद मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस निचोड़कर मिलाएं।
यह पेय न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसमें मौजूद जरूरी विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर है, जो शरीर को ठंड से गर्माहट देने में मदद कर सकते हैं।
#3
ग्रीन टी
ग्रीन टी एक सेहतमंद पेय है, जिसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी गर्म करें, फिर इसमें एक चम्मच ग्रीन टी डालकर इसे 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इस मिश्रण को एक कप में छानें और इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर इसे गर्मागर्म पिएं।
यह पेय एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को दूर करने और कई सेहत लाभ प्रदान करने में मदद कर सकता है।
#4
मसाला चाय
सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर उसे गर्म करें, फिर इसमें एक चायपत्ती, थोड़ी इलायची, अदरक और दालचीनी डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें।
इसके बाद इसमें थोड़ा दूध और शक्कर डालकर फिर से उबालें। जब मिश्रण अच्छे से उबल जाए तो गैस बंद करके इसे छानकर कप में डालें।
यह पेय एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को दूर करने में मदद कर सकता है।
#5
अनानास स्मूदी
अनानास स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में अनानास के टुकड़े, दही, चीनी और बर्फ डालकर अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद इस मिश्रण को एक गिलास में डालकर इसके ऊपर थोड़ी कदूकस की नारियल डालें। आप चाहें तो इसके ऊपर पुदीने की पत्तियां भी सजावट के लिए डाल सकते हैं।
यह पेय न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और पोषक तत्व कई सेहत लाभ प्रदान करने में मदद कर सकते हैं।