15 मिनट में तैयार किए जा सकते हैं ये 5 स्वादिष्ट मीठे व्यंजन
क्या है खबर?
अक्सर देखा गया है कि घर में सब्जी बनाना तो आसान लगता है, लेकिन मीठा व्यंजन बनाने में काफी समय लग जाता है। हालांकि, अगर आप चाहें तो 15 मिनट में कई ऐसे मीठे व्यंजन बना सकते हैं, जो स्वाद में बेहतरीन हैं। आइए आज हम आपको ऐसे 5 मीठे व्यंजनों की विधि बताते हैं, जिन्हें बनाने में आपको 15 मिनट से भी कम समय लगेगा और ये आपके मेहमानों को भी काफी पसंद आएंगे।
#1
चावल की खीर
सबसे पहले चावल को 5 से 6 बार पानी से धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें। अब एक पैन में दूध और चावल को डालकर 5 से 6 मिनट तक पकाएं, फिर इसमें चीनी, इलायची का पाउडर और सूखे मेवे डालकर 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद खीर में केसर के धागे डालें और इसे 5 मिनट तक और पकाएं। अंत में खीर को गर्मागर्म परोसें। इस तरह चावल की खीर तैयार हो जाएगी।
#2
रबड़ी
सबसे पहले एक पैन में दूध को तब तक उबालें जब तक कि उसकी मात्रा आधी न हो जाए, फिर इसमें थोड़ी-सी चीनी पाउडर और केसर डालकर इसे 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें इलायची का पाउडर डालें और इसे 2 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। अब रबड़ी को एक कटोरे में डालकर इसे ठंडा होने के लिए रख दें, फिर ठंडी रबड़ी को परोसें।
#3
पनीर की बर्फी
इसके लिए सबसे पहले पनीर को कदूकस कर लें, फिर एक पैन में पनीर और दूध को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि दूध सूख न जाए। अब इसमें चीनी और इलायची का पाउडर मिलाएं, फिर मिश्रण को एक थाली में फैलाकर ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर परोसें।
#4
चावल का हलवा
इसके लिए सबसे पहले धीमी आंच पर एक पैन में चावल को पानी से धोकर 5 मिनट तक पकाएं। अब एक अलग पैन में घी गर्म करके उसमें सूखे मेवे भूनें, फिर इसमें दूध, इलायची का पाउडर और कदूकस किया हुआ चावल डालकर इसे 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें चीनी मिलाएं और इसे 2-3 मिनट तक पकाएं। अंत में इस मीठे को गर्मागर्म परोसें।
#5
सेब की खीर
सबसे पहले एक पैन में दूध को तब तक उबालें जब तक उसकी मात्रा आधी न हो जाए, फिर इसमें कदूकस किया हुआ सेब डालकर 5 मिनट तक पकाएं। अब इसमें चीनी और इलायची का पाउडर मिलाएं और इसे 2 मिनट तक पकाएं। अंत में इस पर कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर इसे गर्मागर्म परोसें। इस तरह सेब की खीर तैयार हो जाएगी।