गर्मियों के दौरान ठंडक का अहसास दिला सकते हैं ये 5 ठंडे सूप, होते हैं पौष्टिक
क्या है खबर?
गर्मियों में ठंडक देने वाले पेय का सेवन करना अच्छा माना जाता है। हालांकि, गर्मियों में ठंडे पेय के तौर पर लोग अक्सर ठंडाई, लस्सी और आम पन्ना आदि पीते हैं। आप इस मौसम में भी सूप का सेवन कर सकते हैं, जो गर्म के बजाय ठंडे हों। आइए आज हम आपको 5 ऐसे ठंडे सूप की रेसिपी बताते हैं, जिनका सेवन गर्मियों के दौरान करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये स्वादिष्ट के साथ-साथ पौष्टिक भी हैं।
#1
खीरे का ठंडा सूप
इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को छीलकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब एक मिक्सर जार में खीरे के टुकड़ों के साथ दही, पुदीने की पत्तियां, हरा धनिया, एक चुटकी जीरा पाउडर, थोड़ी काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से पीसें। इसके बाद इस मिश्रण को एक कटोरे में डालकर ठंडा होने के लिए रख दें। कुछ देर बाद ठंडे-ठंडे खीरे के सूप को पुदीने की पत्तियों से सजाकर परोसें।
#2
पालक का ठंडा सूप
सबसे पहले पालक की पत्तियों को धोकर उनका मोटा डंठल हटा दें। इसके बाद एक बर्तन में पालक की पत्तियों के साथ पानी डालकर उबालें। जब पालक नरम हो जाए तो गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा करें। अब मिक्सी में उबली हुई पालक, पुदीने की पत्तियां, कटा हुआ खीरा, दही, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छे से पीसें। इसके बाद इस मिश्रण को एक कटोरे में डालकर ठंडा होने के लिए रख दें, फिर ठंडा-ठंडा सूप परोसें।
#3
टमाटर का ठंडा सूप
सबसे पहले टमाटर को धोकर उसके टुकड़े करें, फिर एक बर्तन में इन टुकड़ों के साथ पानी डालकर उबालें। जब टमाटर नरम हो जाए तो गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा करें। अब मिक्सी में टमाटर, कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, पुदीने की पत्तियां, कटा हुआ खीरा, दही, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से पीसें। इसके बाद इस मिश्रण को एक कटोरे में छानकर डालें और ठंडा करने के बाद सेवन करें।
#4
गाजर का ठंडा सूप
सबसे पहले गाजर को धोकर उसके टुकड़े कर लें, फिर एक बर्तन में गाजर के टुकड़ों के साथ पानी डालकर उबालें। जब गाजर नरम हो जाए तो गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा कर दें। अब मिक्सी में गाजर, कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, पुदीने की पत्तियां, कटा हुआ खीरा, दही, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से पीसें। इसके बाद इस मिश्रण को एक कटोरे में डालकर ठंडा होने के लिए रख दें, फिर ठंडा-ठंडा सूप परोसें।
#5
मिक्स सब्जियों का ठंडा सूप
सबसे पहले अपनी पसंद की सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर इन्हें उबलते पानी में थोड़ी देर के लिए डालकर पका लें। अब उबली हुई सब्जियों को ठंडा करने के बाद मिक्सी में पीस लें। इसके बाद इसमें कटा हुआ खीरा, अदरक का टुकड़ा, पुदीने की पत्तियां, दही, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से पीसें। इसके बाद इस मिश्रण को एक कटोरे में डालकर ठंडा होने के लिए रख दें, फिर ठंडा-ठंडा सूप परोसें।