LOADING...
मानसून के दौरान बढ़ जाता है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा, जानिए कारण
मानसून में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा

मानसून के दौरान बढ़ जाता है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा, जानिए कारण

लेखन अंजली
Jul 07, 2026
03:08 pm

क्या है खबर?

मानसून के दौरान कई लोग यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) की चपेट में आ जाते हैं। यह संक्रमण बैक्टीरिया के कारण होता है और यह महिलाओं में अधिक आम है। UTI के कारण पेट में दर्द, बेचैनी और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बताते हैं, जो मानसून के दौरान UTI के खतरे को बढ़ा सकते हैं और साथ ही इससे बचाव के तरीके भी बताते हैं।

#1

गीले कपड़े पहनना

गीले कपड़े पहनने से UTI का खतरा बढ़ सकता है। बारिश के कारण कई बार बाहर निकलना पड़ जाता है और ऐसे में भीगकर घर लौटना पड़ता है। अगर आप गीले कपड़े पहनकर ही बिस्तर पर सो जाते हैं तो इससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और UTI का कारण बन सकते हैं। इसलिए जब भी आप भीगकर घर आएं तो सबसे पहले कपड़े बदलें और गीले जूतों को भी उतार दें।

#2

पर्याप्त पानी न पीना

मानसून में नमी के कारण पसीना कम आता है, जिस वजह से कई लोग पानी के सेवन की अनदेखी कर देते हैं। हालांकि, पानी का कम सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और इससे भी UTI का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए रोजाना 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें। इसके अतिरिक्त फलों के रस का भी सेवन करें। इससे शरीर को भरपूर पानी मिलेगा।

Advertisement

#3

जरूरी पोषक तत्वों की कमी

मानसून के दौरान बैक्टीरिया को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण मिल जाता है और ऐसे में शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी UTI का कारण बन सकती है। इसलिए अपनी खाने की थाली में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-A, विटामिन-C और विटामिन-D जैसे जरूरी तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इसके अतिरिक्त मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें ताकि शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सकें।

Advertisement

#4

साफ-सफाई की कमी

साफ-सफाई की कमी भी UTI का कारण बन सकती है। अगर आप रोजाना नहाते नहीं हैं या आप नियमित रूप से अपने प्राइवेट पार्ट्स की सफाई नहीं करते तो इससे बैक्टीरिया पनप सकते हैं और UTI का कारण बन सकते हैं। इसलिए रोजाना स्नान करें और अपने प्राइवेट पार्ट्स को साफ रखें। इसके अतिरिक्त UTI से सुरक्षित रहने के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का सेवन भी जरूर करें।

#5

अधिक नमी वाले माहौल में रहना

अधिक नमी वाले माहौल में रहने से भी UTI का खतरा बढ़ सकता है। दरअसल, बैक्टीरिया को पनपने के लिए ज्यादा नमी की जरूरत होती है। इसलिए जब अधिक नमी वाला माहौल हो तो घर की खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें ताकि बैक्टीरिया आपके घर में न घुस सकें। साथ ही घर में ताजी हवा के लिए वेंटिलेशन का अच्छा प्रबंध करें। इस तरह आप UTI से बचाव कर सकते हैं।

Advertisement