COVID-19 के टीके से बढ़ता है इस चीज का खतरा, अध्ययन में आया सामने
क्या है खबर?
कोरोना महामारी के बाद सभी ने COVID-19 का टीका लगवाया था, जिसके कुछ दुष्प्रभाव भी देखने को मिले थे। इनमें से सबसे बड़ा दुष्प्रभाव जुखाम और बुखार था। हालांकि, अब सालों बाद हुए एक अध्ययन ने इस टीके के असर पर और प्रकाश डाला है। इससे सामने आया है कि जुखाम की तुलना में COVID-19 के टीके से कंधे में चोट लगने का खतरा ज्यादा रहता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अध्ययन
क्या कहता है अध्ययन?
इस अध्ययन को 'जामा इंटरनल मेडिसिन' नाम की पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। इसमें पाया गया कि COVID-19 और इन्फ्लूएंजा, दोनों ही तरह के टीकाकरण के बाद वैक्सीन लगाने से जुड़ी कंधे की चोट (SIRVA) के मामले बहुत कम थे।
हालांकि, COVID-19 का टीका लगवाने से इसका जोखिम 63 प्रतिशत बढ़ गया था। अध्ययन के नतीजों के मुताबिक, हर एक लाख टीकाकरण पर लगभग 7 लोगों को ही यह परेशानी हुई।
SIRVA
क्या है SIRVA?
वैक्सीन लगाने से जुड़ी कंधे की चोट (SIRVA) का मतलब कंधे की उन कई समस्याओं से है, जो डेल्टॉइड मांसपेशी में इंट्रा मस्कुलर इंजेक्शन (मांसपेशी में लगने वाला इंजेक्शन) दिए जाने के बाद हो सकती हैं।
टीकाकरण के बाद आमतौर पर होने वाले अस्थायी दर्द के विपरीत, SIRVA के लक्षण लंबे समय तक बने रह सकते हैं। इसकी वजह से कन्धों में लगातार दर्द बना रह सकता है और उसका हिलना तक बाधित हो सकता है।
जांच
कैसे हुई जांच?
अध्ययन में 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के वयस्क शामिल थे, जिन्हें 1 अगस्त, 2023 और 30 अप्रैल, 2024 के बीच डेल्टॉइड इंजेक्शन के जरिए COVID-19 या इन्फ्लूएंजा का टीका लगाया गया था।
इसके बाद देखा गया कि किन प्रतिभागियों को SIRVA हुआ। किसी प्रतिभागी को SIRVA से ग्रस्त तब माना गया जब टीका लगने के 7 दिनों के अंदर हाथ में कंधे से जुड़े दर्द के लक्षण दिखाई देना, जो 30 दिनों से अधिक समय तक बने रहें।
नतीजे
क्या रहे अध्ययन के नतीजे?
अध्ययन में शामिल हुए 13 लाख से ज्यादा वयस्कों को कुल-मिलाकर COVID-19 और इन्फ्लूएंजा के कुल 19 लाख टीके लगाए गए थे। इनमें SIRVA के 265 मामले पाए गए।
इससे पुष्टि हुई कि दोनों ही टीकों के मामले में यह स्थिति बहुत कम देखने को मिलती है। हालांकि, COVID-19 टीकाकरण के बाद जोखिम ज्यादा था।
शोधकर्ताओं ने प्रति 10,000 COVID-19 टीकाकरण पर 1.84 मामले दर्ज किए, जबकि जुखाम के टीकों के मामले में यह संख्या 1.15 थी।