LOADING...
45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान? Ac, कूलर और पंखे में से किसका इस्तेमाल है बेहतर
AC, कूलर बनाम पंखे

45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान? Ac, कूलर और पंखे में से किसका इस्तेमाल है बेहतर

लेखन अंजली
Apr 27, 2026
10:18 am

क्या है खबर?

गर्मी का मौसम अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है। इस दौरान लोग अपने घरों में ठंडक बनाए रखने के लिए एयर कंडीशनर (AC), कूलर या पंखे में से किसी एक का चयन करते हैं। हालांकि, इन तीनों के इस्तेमाल से बिजली का बिल भी बढ़ता है और ऐसे में समझ नहीं आता कि किसका चयन करना बेहतर है। आइए जानते हैं कि AC, कूलर और पंखे में से किसका इस्तेमाल करना बिजली की दृष्टि से बेहतर है।

#1

Ac का बिजली खर्च कितना है?

AC की बिजली खपत अन्य विकल्पों की तुलना में काफी ज्यादा होती है। एक AC की क्षमता अगर 1.5 टन है तो यह प्रति घंटे 1.2-1.8 यूनिट बिजली खींचता है और अगर आप इसे 8 घंटे रोजाना चलाते हैं तो आपको प्रति दिन 12 यूनिट का खर्च उठाना पड़ता है। महीने में 30 दिन चलाने पर आपको 360 यूनिट का खर्च उठाना पड़ सकता है, जिसकी कुल लागत लगभग 1,800 रुपये हो सकती है।

#2

कूलर का बिजली खर्च कितना है?

कूलर की बिजली खपत AC की तुलना में कम होती है। एक कूलर की क्षमता अगर 2HP है तो यह प्रति घंटे 2 यूनिट बिजली खींचता है और अगर आप इसे 8 घंटे रोजाना चलाते हैं तो आपको प्रति दिन 16 यूनिट का खर्च उठाना पड़ता है। महीने में 30 दिन चलाने पर आपको 480 यूनिट का खर्च उठाना पड़ सकता है, जिसकी कुल लागत लगभग 1,200 रुपये हो सकती है।

Advertisement

#3

पंखे का बिजली खर्च कितना है?

पंखे की बिजली खपत AC और कूलर की तुलना में सबसे कम होती है। एक पंखा प्रति घंटे लगभग 0.05 यूनिट बिजली खींचता है और अगर आप इसे 8 घंटे रोजाना चलाते हैं तो आपको प्रति दिन 0.4 यूनिट का खर्च उठाना पड़ता है। महीने में 30 दिन चलाने पर आपको 12 यूनिट का खर्च उठाना पड़ सकता है, जिसकी कुल लागत लगभग 60 रुपये हो सकती है।

Advertisement

#4

Ac, कूलर और पंखे में से किसका चयन करना है बेहतर?

अब बारी आती है कि AC, कूलर और पंखे में से किसका चयन करना बेहतर है? अगर आप बिजली बिल कम करना चाहते हैं तो पंखा आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, लेकिन अगर आपके पास पावर बैकअप नहीं है तो कूलर का चयन करें। AC को चुनना तब सही होगा जब आपको ठंडक के साथ-साथ बिजली बिल की चिंता न हो। इसके अलावा इन तीनों में से किसी एक को चुनते समय अन्य बातों का भी ध्यान रखें।

#5

Ac, कूलर और पंखे का चयन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप AC को चुनते हैं तो इसे कमरे के आकार और कमरे में मौजूद लोगों की संख्या के हिसाब से ही चुनें। कूलर को खरीदते समय इसकी टंकी और पंखे की क्षमता पर ध्यान दें। इसके अतिरिक्त कूलर को घर के खुले हिस्से में रखें, न कि बंद कमरे में। पंखे को खरीदते समय इसकी गति, ब्लेड्स और आकार पर ध्यान दें। साथ ही घर के सभी हिस्सों में पंखे लगवाएं।

Advertisement