LOADING...
खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर इमली के मफिन बनाना है आसान, बच्चों को जरूर आएंगे पसंद
इमली वाले मफिन

खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर इमली के मफिन बनाना है आसान, बच्चों को जरूर आएंगे पसंद

लेखन सयाली
Mar 03, 2026
09:51 am

क्या है खबर?

बच्चों को हमेशा कुछ नया और स्वादिष्ट खाने का मन करता रहता है। हालांकि, कई बार माता-पिता सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर क्या बनाया जाए। ऐसे में इमली के मफिन एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये न केवल बच्चों को पसंद आएंगे, बल्कि सेहत के लिए भी अच्छे होंगे। आइए आज हम आपको इमली के मफिन की रेसिपी बताते हैं, जिसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।

सामग्री

इमली के मफिन के लिए जरूरी सामग्री

इस व्यंजन को बनाने के लिए आपको एक कप ज्वार का आटा, आधा कप चीनी, आधा कप मक्खन, एक चौथाई छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच नमक, एक चौथाई छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक कप पानी, एक छोटा चम्मच सिरका, एक चौथाई कप इमली का गूदा, एक चौथाई कप सूखे मेवे (बारीक कटे हुए) और एक चौथाई कप किशमिश चाहिए होगी। आप इसे सजाने के लिए अपनी पसंद के फल ले सकते हैं।

स्टेप-1

इस तरह से शुरू करें इमली के मफिन बनाने की प्रक्रिया

सबसे पहले एक बड़े कटोरे में ज्वार का आटा, चीनी, मक्खन, नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और इलायची पाउडर को अच्छे से मिलाएं। अब दूसरे कटोरे में पानी, सिरका और इमली के गूदे को अच्छे से मिला लें। इसके बाद दोनों मिश्रणों को मिलाकर एक चिकना घोल तैयार कर लें। इस घोल को कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि यह थोड़ी देर में तैयार हो जाए और पतला हो जाए।

Advertisement

स्टेप-2

मफिन को बेक करने के लिए करें तैयारियां

अब मफिन ट्रे में पेपर लाइनर्स लगाएं या उन्हें हल्के से मक्खन से चिकना कर लें। इसके बाद मफिन ट्रे के हर एक कप में तैयार घोल के 2-3 चम्मच भरें। अगर आपके पास मफिन ट्रे नहीं है तो आप किसी अन्य बर्तन में भी इस घोल को डाल सकते हैं। इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें, फिर उस पर स्टीमर रखकर उसमें मफिन ट्रे रख दें और इसे लगभग 20 मिनट तक भाप दें।

Advertisement

स्टेप-3

ऐसे दें इमली के मफिन को अंतिम रूप

इमली के मफिन को भाप देने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें, फिर इसे परोसें। मफिन को अपनी पसंद के अनुसार सजाएं और बच्चों को खिलाएं। आप चाहें तो इस व्यंजन को नाश्ते में भी शामिल कर सकते हैं। ये मफिन न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि सेहत के लिए भी अच्छे हैं। ज्वार का आटा फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जिससे यह बच्चों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है।

Advertisement