LOADING...
गर्मियों के दौरान किडनी रोगियों को इन 5 बातों का रखना चाहिए खास ध्यान
गर्मियों में किडनी रोगी इन बातों पर दें ध्यान

गर्मियों के दौरान किडनी रोगियों को इन 5 बातों का रखना चाहिए खास ध्यान

लेखन अंजली
Apr 08, 2026
10:05 am

क्या है खबर?

गर्मियों के दौरान किडनी रोगियों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि गर्मी का तापमान बढ़ने से शरीर का तापमान भी बढ़ सकता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसके अलावा किडनी रोगियों को पानी की कमी, नमक और खनिजों का असंतुलन और थकान जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देते हैं, जिन्हें अपनाकर किडनी रोगी गर्मियों के दौरान सुरक्षित रह सकते हैं।

#1

पानी का सेवन बढ़ाएं

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना किडनी रोगियों के लिए बहुत जरूरी है। पानी के जरिए शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकलते हैं और यह पानी की कमी से भी बचाता है। गर्मियों में अधिक पसीना आने के कारण शरीर से बहुत सारा पानी निकल जाता है, इसलिए रोजाना 8-10 गिलास पानी के साथ-साथ नारियल पानी, नींबू पानी या फलों का रस भी पिएं। इसके अलावा तरबूज और खीरा जैसे पानी से भरपूर फलों का सेवन करें।

#2

नमक का करें कम उपयोग

गर्मियों में नमक का कम उपयोग करना किडनी रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। नमक का अधिक सेवन करने से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे रक्तचाप में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा नमक का अधिक सेवन किडनी के लिए भी हानिकारक हो सकता है। नमक की जगह खाने में काली मिर्च, जीरा, धनिया, सौंफ, लौंग, दालचीनी और इलायची जैसे मसालों का उपयोग करें।

Advertisement

#3

ज्यादा तेल और मसाले से बचें

ज्यादा तेल और मसाले वाला भोजन न केवल पाचन क्रिया को प्रभावित करता है, बल्कि किडनी रोगियों के लिए भी हानिकारक हो सकता है। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा तैलीय और मसालेदार भोजन के कारण पेट में जलन, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इनसे दूरी बनाकर रखें।

Advertisement

#4

हल्का व्यायाम करें

व्यायाम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। किडनी रोगी रोजाना 30 मिनट तक हल्का व्यायाम जरूर करें। इससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और पसीने के जरिए हानिकारक तत्व बाहर निकलते हैं। इसके अलावा व्यायाम से शरीर में रक्त संचार भी बेहतर होता है और थकान जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

#5

बाहर जाने से पहले कपड़ों का चुनाव करें सही

गर्मियों में बाहर जाने से पहले कपड़ों का सही चुनाव करना भी जरूरी है। इस मौसम में सूती कपड़े पहनें क्योंकि यह त्वचा को आराम देने के साथ-साथ पसीने को आसानी से सोख लेते हैं। इसके अलावा ढीले कपड़े पहनें ताकि हवा आसानी से त्वचा तक पहुंच सके और पसीना सूख सके। साथ ही घर से बाहर निकलने से पहले अपने सिर को किसी चीज से ढककर रखें ताकि तेज धूप से बच सकें।

Advertisement