Loading...
स्किपिंग बनाम इंडोर साइकिलिंग: जानिए कौन-सी एक्सरसाइज है ज्यादा बेहतर
स्किपिंग बनाम इंडोर साइकिलिंग

स्किपिंग बनाम इंडोर साइकिलिंग: जानिए कौन-सी एक्सरसाइज है ज्यादा बेहतर

लेखन अंजली
Nov 25, 2026
04:46 pm

क्या है खबर?

दिल को मजबूत बनाने और फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती हैं। इसके लिए आप स्किपिंग और इंडोर साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि, अगर आप दोनों में से किसी एक को चुनने में उलझन में हैं तो आइए जानते हैं कि इन दोनों में से किसे चुनना ज्यादा फायदेमंद है और इससे क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

स्किपिंग

स्किपिंग के फायदे

स्किपिंग एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर को सक्रिय रखती है।

यह एक्सरसाइज हाथों, पैरों और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ-साथ दिल की धड़कन को बढ़ाने में भी मदद कर सकती है।

इसके अलावा स्किपिंग से कैलोरी बर्न करने की दर भी बढ़ जाती है और इससे शरीर का संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

अगर 10 मिनट तक लगातार स्किपिंग की जाए तो लगभग 100 से 120 कैलोरी बर्न हो सकती है।

इंडोर साइकिलिंग

इंडोर साइकिलिंग के फायदे

इंडोर साइकिलिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो किसी भी मौसम में की जा सकती है।

यह एक्सरसाइज दिल को मजबूत करने में मदद कर सकती है और इससे शरीर का संतुलन बनाए रखने में भी सहायता मिलती है।

इसके अलावा इंडोर साइकिलिंग से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। साथ ही यह शरीर के रक्त संचार को बढ़ाने में भी सहायक है।

ADVERTISEMENT

अंतर

दोनों एक्सरसाइज में अंतर

स्किपिंग और इंडोर साइकिलिंग में सबसे बड़ा अंतर यह है कि स्किपिंग में कूदना पड़ता है, जबकि इंडोर साइकिलिंग के लिए पैडल चलाने पड़ते हैं।

इसके अलावा स्किपिंग से शरीर के निचले हिस्से पर अधिक दबाव पड़ता है, जबकि इंडोर साइकिलिंग से पूरे शरीर पर हल्का दबाव पड़ता है। दोनों एक्सरसाइज से शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

इन दोनों एक्सरसाइज को 30 मिनट तक करने से दिल की धड़कन 85-90 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENT

चयन

वजन कम करने के लिए स्किपिंग या इंडोर साइकिलिंग में से किसे चुनें?

अगर आप वजन घटाने के लिए किसी कार्डियो एक्सरसाइज को चुनने की सोच रहे हैं तो इसके लिए स्किपिंग एक बेहतरीन विकल्प है।

इसका कारण यह है कि यह पूरे शरीर को सक्रिय रखती है और इससे कैलोरी बर्न करने की दर भी बढ़ जाती है।

हालांकि, अगर आपके शरीर में कोई समस्या है तो बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन दोनों में से किसी एक को चुनें।

ADVERTISEMENT