NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जानिए, दुनिया के छह सबसे बुद्धिमान जानवरों से जुड़ी रोचक जानकारियां
    लाइफस्टाइल

    जानिए, दुनिया के छह सबसे बुद्धिमान जानवरों से जुड़ी रोचक जानकारियां

    जानिए, दुनिया के छह सबसे बुद्धिमान जानवरों से जुड़ी रोचक जानकारियां
    लेखन अंजली
    Oct 07, 2019, 08:55 am 1 मिनट में पढ़ें
    जानिए, दुनिया के छह सबसे बुद्धिमान जानवरों से जुड़ी रोचक जानकारियां

    अगर आप कहीं भी घूमने जाते हैं, तो आपको वहां की प्रकृति और वाइल्ड लाइफ से जुड़ी बातें जानने की दिलचस्पी भी जरूर होती होगी। हम में से कई लोग ऐसे भी हैं जो वाइल्ड लाइफ के बारे में जानना अधिक पसंद करते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे है, उन जानवरों के बारे में, जो इंसानों से ज्यादा समझदार हैं और बिना बोले अपनी भावनाओं को आसानी से व्‍यक्‍त कर देते हैं। तो आइए जानें।

    इंसानो की भांति ही चिम्पांजी है समझदार

    आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंसान और चिम्पांजी का डीएनए काफी मिलता जुलता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि अगर चिम्पांजी को ट्रेनिंग दी जाए, तो वो आपकी और हमारी भाषा तक बोल सकते हैं। मूलरूप से चिम्पांजी सहारा अफ्रीकन प्रजाति से अस्तित्व में आए हैं। इसके अलावा चिम्पांजी की बौद्धिक शक्ति लंबे समय से मनुष्यों को लुभा रही है, क्योंकि वे साइन लैंग्वेज के माध्यम से सीखने और संवाद करने में बहुत अच्छे हैं।

    पक्षियों की प्रजातियों में कौवे को माना जाता है दिमागदार

    पक्षियों की प्रजातियों में कौवे को भी अधिक समझदार माना जाता है, क्योंकि कौआ इतना जागरुक होता है कि वह अपने आसपास मौजूद वातावरण की सही गणना कर सकता है। इसके अलावा कोई भी समस्‍या हो कौआ बस पलभर में दूर कर लेते हैं। वह किसी भी औजार को अपने लिए इंसानों की तुलना में काफी बेहतरी से प्रयोग कर सकता है। कौवे विस्तृत बोलियों में भी संवाद करते हैं और एक-दूसरे पर गेम और ट्रिक्स भी खेलते हैं।

    एक महान स्मृति वाला जानवर है हाथी

    हाथी एक महान स्मृति का दावा करते हैं व उनकी बुद्धि केवल स्मृति तक सीमित नहीं है। इसके अलावा वे काफी आत्म-जागरूक होते हैं और वे काफी भावुक होने के लिए जाने जाते हैं। मनुष्यों के बाद, वे एकमात्र जानवर हैं जो अपने मृतकों का शोक मनाते हैं और दफन अनुष्ठान भी पूरे करते हैं। साथ ही इन्हें काफी जुगाड़ वाला जानवर भी माना जाता है यानि अपने भोजन को तलाशने के लिए वह औजार बना सकता है।

    सबसे भावनात्मक और समझदार जीव है डॉल्फिन

    डॉल्फिन को एक समझदार जीव होने के साथ जल में रहने वाला सबसे भावनात्मक जीव भी कहा जाता है। डॉल्फिन जल में रहने वाला एक मात्र ऐसा जीव है, जो इंसानो से आसानी से दोस्ती कर लेती है और अगर डॉल्फिन इंसान से दोस्ती कर ले तो यह जब तक जीवित रहती है तब तक उस इंसान को याद रखती है। इसके अलावा डॉल्फिन 20 वर्षों तक अपने साथी के साथ हुए संवाद को याद रख सकती है।

    सुअर होते हैं इंसानी बच्चे की तरह स्मार्ट

    वैज्ञानिकों से पता चलता है कि सुअर सर्वाहारी होता है, इसलिए उसका दिमाग तेज होता है। वहीं बचपन से कई तरह की समस्याओं से निपटने की वजह से खुद को बचाने की 50 से ज्यादा ट्रिक्स सुअरों के पास होती है। सुअर जहां रहते हैं यानि अपने घर का रास्ता कभी नहीं भूलते हैं। जाहिर है, सूअर भावनाओं को समझते हैं, सहानुभूति प्रदर्शित करते हैं। इसके अलावा वे इंसानी बच्चे की तरह स्मार्ट होते हैं।

    दुनिया का सबसे समझदार जानवर है कुत्ता

    ये तो हम सभी जानते हैं कि कुत्ता सबसे समझदार जानवर है, इसी वजह से वह इंसान से आसानी से दोस्ती कर लेता है। इसके अलावा कुत्ते उन लोगों को कभी नहीं भूलता, जो उन्हें प्यार करते हैं। साथ ही कुत्ता अपने गुस्से के लिए भी जाना जाता है और कुत्ता जिसे अपना मालिक मानता है, उसके लिए कुछ भी कर सकता है। उसकी समझदारी की वजह से ही कुत्तों को ट्रेनिंग देकर आर्मी में भी भर्ती किया जाता है.

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023