भाई नहीं हैं तो बहनें भी मना सकती हैं रक्षाबंधन का त्योहार, अपनाएं ये तरीके
क्या है खबर?
रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित त्योहार है। इस बार यह त्योहार 28 अगस्त को है, जिसको लेके वो बहनें काफी दुखी रहती हैं, जिनके भाई नहीं हैं। हालांकि, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अपनी बहनों के साथ भी इस त्योहार को मना सकती हैं। आइए जानते हैं कि बहनें इस खास दिन का जश्न किस तरह मना सकती हैं, ताकि उनका पर्व भी अच्छा जाए।
#1
खुद को रक्षाबंधन के लिए तैयार करें
रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं, लेकिन अगर आपका कोई भाई नहीं है तो भी आप इस दिन को खास बना सकती हैं।
इसके लिए सबसे पहले खुद को तैयार करें और अपने लिए कोई सुंदर कपड़े चुनें। इसके बाद अपने बालों को एक आकर्षक ढंग से संवारें।
आखिरकार आपका पूरा लुक त्योहार के अनुसार हो जाएगा। आप अपनी बहनों के साथ ट्विन करके एक जैसे भी तैयार हो सकती हैं।
#2
बहन को राखी बांधें
बहनें भी जीवन में एक दूसरे का सहारा बनती हैं और एक दूसरे के साथ खड़ी रहकर हर मुश्किल का सामना करती हैं। ऐसे में अहम है कि आप अपनी बहन के साथ मिलकर ही रक्षाबंधन मनाएं और उन्हें राखी बांधें।
सबसे पहले अपनी बहन को टीका लगाएं और फिर अपने हाथों से उन्हें राखी बांधें। इसी तरह अपनी कलाई पर उनसे भी राखी बंधवाएं।
राखी बांधने के बाद एक दूसरे का मुंह मीठा करवाना न भूलें।
#3
एक दूसरे को तोहफे दें
रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं, लेकिन अगर आपका कोई भाई नहीं है तो आप अपनी बहन को उपहार देकर त्योहार को खास बना सकती हैं।
इसके लिए पहले उनकी पसंदीदा चीज खरीदें और फिर उसे पैक करवा के उन्हें भेंट करें। इसके साथ ही उनसे भी अपने लिए तोहफा मांगें, ताकि इस पर्व का रिवाज पूरा हो सके।
इससे आप दोनों के बीच का प्यार बढ़ेगा और आप ज्यादा खुश रहेंगी।
#4
ढेर सारी तस्वीरें खिचवाएं
रक्षाबंधन जैसे हर पर्व पर तस्वीरें खिचवाना अहम होता है, ताकि जीवनभर की यादें बनाई जा सकें। साथ ही महिलाओं को पहले से ही तस्वीरें खिचवाने का बहुत शौक होता है।
इसका फायदा उठाते हुए आप सभी बहनें अपना फोटोशूट करवा सकती हैं। सभी एक साथ मिलकर ढेर सारी तस्वीरें खिचवाएं और फिर अकेले-अकेले भी तस्वीरें लें।
इसके साथ ही पूरे जश्न के दौरान वीडियो बनवाना न भूलें, ताकि आपको ज्यादा मजा आए।