क्या कोई आपसे झूठे वादे कर रहा है? इन संकेतों से लगाएं पता
क्या है खबर?
झूठे वादे किसी भी रिश्ते को कमजोर कर सकते हैं और हानि पहुंचा सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति बार-बार आपसे झूठे वादे करता है तो आपको उसकी असलियत समझने की जरूरत है। इस लेख में हम आपको कुछ संकेत बताएंगे, जिनसे आप जान सकते हैं कि कोई व्यक्ति आपसे झूठे वादे तो नहीं कर रहा। इन संकेतों को समझकर आप अपने रिश्ते को सुधार सकते हैं और झूठे लोगों से दूर रह सकते हैं।
#1
बातों और वादों में मेल न होना
अगर किसी व्यक्ति की बातों और वादों में मेल नहीं दिखाई देता है तो यह एक बड़ा संकेत हो सकता है कि वह आपसे अक्सर झूठ बोलता है। उदाहरण के लिए, अगर वह बार-बार कुछ करने का वादा करता है, लेकिन उसे पूरा नहीं करता तो यह दिखाता है कि उसकी नीयत साफ नहीं है। ऐसे लोगों से दूरी बनाना ही सही होता है, ताकि आप धोखे से बच सकें।
#2
समय की कमी दिखाना
अगर कोई व्यक्ति हमेशा व्यस्त रहता है और आपके साथ समय बिताने की कोशिश नहीं करता तो यह भी एक संकेत हो सकता है कि वह आपके साथ छ्ल वाला रिश्ता निभा रहा है। असली प्यार और सच्चे रिश्ते में लोग एक-दूसरे के लिए समय निकालते हैं। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो सोचने का समय आ गया है। ऐसे में उस व्यक्ति से सीधे बात करें और जानें कि वह बहाने तो नहीं बना रहे।
#3
बहाने बनाना
अगर कोई व्यक्ति हमेशा बहाने बनाता रहता है तो यह एक बड़ा रेड फ्लैग हो सकता है। वह हर बात पर न कहता है और आपने कोई भी वादे पूरे नहीं करता तो यह भी एक अहम संकेत हो सकता है। सच्चे रिश्ते में लोग एक-दूसरे के लिए समय निकालते हैं और बहाने नहीं बनाते। अगर वह बार-बार बहाने बनाता है तो यह दिखाता है कि उसकी नीयत साफ नहीं है और वह केवल आपके साथ दिल बेहला रहा है।
#4
दूसरों से तुलना करना
अगर कोई व्यक्ति हमेशा आपको दूसरों के बेहतर होने का एहसास दिलाता रहता है तो यह भी एक अहम संकेत हो सकता है। सच्चे रिश्ते में लोग एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी अच्छी बातें जताते हैं। ऐसे लोग कभी दूसरों को आप से ऊपर नहीं रखेंगे। हालांकि, अगर आपका साथी हमेशा दूसरों की ही तारीफ करता है और आपका मनोबल गिराता रहता है तो उस रिश्ते को तोड़ने का समय आ गया है।