Loading...
क्या रात में बाल बांधकर सोना ठीक है या खुले रखकर? जानिए सही जानकारी
बाल बांधकर बनाम खुले रखकर सोना

क्या रात में बाल बांधकर सोना ठीक है या खुले रखकर? जानिए सही जानकारी

लेखन सयाली
Oct 03, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

बालों की देखभाल के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं, फिर चाहें वह घरेलू उपाय हों या बाजार से खरीदे गए उत्पाद। इसके साथ ही बालों की देखभाल को लेकर कई भ्रम भी हैं, जिन पर लोग बिना सोचे-समझे विश्वास कर लेते हैं। ऐसा ही एक भ्रम है कि रात में बाल बांधकर सोना ठीक है। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि बाल खुले रखकर सोना सही है। आइए इस बारे में सच्चाई जानते हैं।

#1

क्या रात में बाल बांधकर सोना सही है?

बालों को बांधकर सोने के फायदे और नुकसान, दोनों होते हैं। अगर बाल ढीले बंधे होते हैं तो इससे खून का प्रवाह ठीक रहता है और बाल टूटने की संभावना कम होती है।

इसके विपरीत, अगर बाल बहुत कसकर बंधे होते हैं तो इससे बालों की जड़ों पर दबाव पड़ता है, जिससे बाल टूट सकते हैं और उनका प्राकृतिक तेल भी प्रभावित होता है।

इसलिए, बाल बांधकर सोने से पहले इन बातों का ध्यान रखें।

#2

बाल बांधकर सोने के नुकसान

रात में बाल बांधकर सोने का एक नुकसान यह भी है कि तकिए पर जमी गंदगी बालों में चली जाती है, जिससे सिर की त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

इसके अलावा अगर आप बाल बांधकर सोते हैं तो इससे सिर में खिंचाव होता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है। इसलिए, रात में बाल बांधकर सोने से पहले इन नुकसानों पर भी ध्यान दें।

इससे माइग्रेन भी हो सकता है, जो काफी असुविधाजनक होता है।

ADVERTISEMENT

#3

सोते समय बाल खोलकर रखना बेहतर है या बांधकर?

अगर आप बाल खोलकर सोते हैं तो इससे सिर के संपर्क में आने वाला तकिए का कपड़ा आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा रात में बाल बांधकर सोने से बालों में जमी गंदगी सिर की त्वचा में चली जाती है, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

हालांकि, अगर आपका तकिया रेशमी है तो बाल बांधकर सोना ठीक है, क्योंकि तकिए पर तेल नहीं जमेगा और बाल नहीं टूटेंगे।

ADVERTISEMENT

#4

सोते समय बाल बांधकर रखने से जुड़ी सावधानियां

अगर आप रात में बाल बांधकर सोते हैं तो उन पर तेल जरूर लगाएं। आप चाहें तो तेल की जगह बालों में रातभर रहने वाला सीरम भी लगा सकते हैं।

इसके अलावा सोने से पहले बालों को हल्के हाथों से कंघी करें और बालों को ढीला-ढीला बांधें। आप चाहें तो बाल बांधकर सोने से पहले उन पर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं।

ऐसा करने से सिर की त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

ADVERTISEMENT