LOADING...
ढाबा स्टाइल पंजाबी चूर चूर नान की आसान रेसिपी, जो उंगलियां चाटने पर कर देगी मजबूर
चूर चूर नान की रेसिपी

ढाबा स्टाइल पंजाबी चूर चूर नान की आसान रेसिपी, जो उंगलियां चाटने पर कर देगी मजबूर

लेखन सयाली
Apr 06, 2026
01:15 pm

क्या है खबर?

चूर-चूरा नान एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट पंजाबी व्यंजन है, जो एक किस्म की रोटी है। आपने अब तक इसे रेस्टोरेंट या ढाबे पर ही खाया होगा। हालांकि, इस नान की रेसिपी इतनी आसान है कि आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। आज के लेख में हम आपको चूर चूर नान की ढाबा स्टाइल रेसिपी बताएंगे, ताकि आप इसे खास मौकों पर बना सकें। इसका अलसी मजा दाल मखनी और कढ़ाई पनीर की सब्जी के साथ आता है।

सामग्री

चूर-चूरा नान के लिए जरूरी सामान

चूर चूर नान एक भारतीय व्यंजन है, जिसमें सभी सामग्रियां भी देसी ही पड़ती हैं। इसके लिए आपको 2 कप मैदा, आधा कप दही, एक चौथाई कप दूध, एक चम्मच चीनी, आधा चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चौथाई चम्मच सोडा, नमक (स्वादानुसार), घी या तेल (तलने के लिए), आधा कप सूजी, 2 बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी, आधा कप सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ), आधा कप काजू (दरदरे पीसे हुए), आधा कप बादाम (दरदरे पीसे हुए) और कप किशमिश चाहिए होगी।

#1

आटा गूंथने का तरीका

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, दही, दूध, चीनी, बेकिंग पाउडर, सोडा और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण में थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त न हो, ताकि नान आसानी से बेल सकें। गूंथने के बाद आटे को ढककर 30 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि वह अच्छी तरह फूल सके और नान बनाने में आसानी हो।

Advertisement

#2

भरावन मिश्रण तैयार करें

भरावन मिश्रण बनाने के लिए एक पैन में सूजी को हल्का सुनहरा होने तक भून लें, फिर इसमें पिसी हुई चीनी, कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल, दरदरे पीसे हुए काजू-बादाम और किशमिश डालकर अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें, ताकि सभी सामग्री अच्छे से मिल जाएं और इसका स्वाद बढ़ जाए। भूनने के बाद इस मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें, ताकि इसका स्वाद बढ़ सके।

Advertisement

#3

नान बनाएं

अब तैयार आटे को छोटी-छोटी लोइयों में बांट लें और हर लोई को गोल या अंडाकार आकार में बेल लें। इसके बाद बेले हुए आटे पर थोड़ा-सा भरावन मिश्रण डालकर उसे चारों ओर से बंद कर दें, ताकि मिश्रण अंदर ही रहे। इसके बाद इस भरे हुए आटे को फिर से बेल लें। इसी तरह सभी लोइयों के नान तैयार कर लें। अब एक तवे या तंदूर को गर्म करें और उसमें घी लगाकर नान पकाएं।

#4

अंतिम स्टेप

जब नान पक जाएं तो उन्हें गर्मा-गर्म परोसें और इनके साथ मक्खन या कोई चटनी या सब्जी खाएं। पंजाबी चूर-चूरा नान खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और यह एकदम कुरकुरी होती है। अगर आपकी नान वैसी नहीं बनी है तो जरूर आपसे किसी स्टेप पर गलती हुई होगी। इस कई लोग लच्छा पराठा की तरह रूप देना भी पसंद करते हैं, जिससे यह और भी ज्यादा खस्ता बनती है। इसे तोड़ने पर यह चूर चूर हो जानी चाहिए।

Advertisement