NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दिल्ली में रावण दहन देखने के लिए करें इन पांच प्रमुख दशहरा मेलों का रुख
    अगली खबर
    दिल्ली में रावण दहन देखने के लिए करें इन पांच प्रमुख दशहरा मेलों का रुख
    दिल्ली के पांच प्रमुख दशहरा मेले।

    दिल्ली में रावण दहन देखने के लिए करें इन पांच प्रमुख दशहरा मेलों का रुख

    लेखन अंजली
    Oct 04, 2022
    06:10 pm

    क्या है खबर?

    इस साल दशहरा 5 अक्टूबर 2022 को है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह नौ दिवसीय नवरात्रि के बाद मनाया जाने वाला त्योहार है।

    देश के अन्य शहरों की तरह दिल्ली भी अपने भव्य दशहरा समारोह के लिए जाना जाता है।

    दिल्ली की कई जगहों पर दशहरे मेलों का आयोजन किया जाता है और लोग पूरे उत्साह के साथ त्योहार का आनंद लेते हैं।

    आइए दिल्ली के पांच प्रमुख दशहरे मेले के बारे में जानते हैं।

    #1

    रामलीला मैदान

    दिल्ली के रामलीला मैदान में दशहरे का मेला बहुत ही भव्य तरीके से आयोजित किया जाता है।

    यहां पर दिल्ली के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन किया जाता है। यह मेला दिल्ली में लगने वाले मेलों में से सबसे पुराना है।

    यहां पर रावण दहन के अलावा बहुत सारी खाने-पीने और खरीदारी के सामान की स्टाल भी लगाइ्र जाती हैं, जिन्हें देखना और खरीदारी करना दिलचस्प है।

    ऐसे में एक बार इस मेले को देखना तो बनता है।

    #2

    DDA ग्राउंड, नेताजी सुभाष पार्क

    यह भी सबसे पुराने स्थानों में से एक है जहां रामलीला समेत दशहरे मेले का भव्य आयोजन किया जाता है।

    अगर आप इस बार दशहरे के मौके पर रावण दहन देखने के लिए DDA ग्राउंड जाते हैं तो वहां रंगारंग संगीत और लाइट शो से आपका स्वागत होगा।

    यहां के दशहरा मेले में स्ट्रीट फूड की स्टॉल्स भी लगती हैं, जो आपको दिल्ली के चटाकेदार व्यंजनों का असली स्वाद दे सकती हैं।

    #3

    जनकपुरी रामलीला मैदान

    दशहरे के मौके पर जनकपुरी के रामलीला मैदान में भी भव्य रावण दहन का आयोजन होता है।

    यहां आतिशबाजी शो के साथ विशेष बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ रावण, उनके भाई कुंभकर्ण और उनके बेटे मेघनाद (रामायण के महाकाव्य के तीन राक्षस) के पुतले एक साथ जलाए जाते हैं।

    यहां आपको स्ट्रीट शॉपिंग करने समेत स्ट्रीट फूड खाने का भी मौका मिल सकता है।

    #4

    दिल्ली के सेक्टर 10 का द्वारका ग्राउंड

    दिल्ली में दशहरे के दौरान सेक्टर 10 के द्वारका ग्राउंड में भी भव्य रावण दहन का आयोजन होता है।

    इस मैदान को बहुत ही रंगीन चीजों से सजाया जाया है और यहां का माहौल एकदम पुराने मेले जैसा लगता है।

    द्वारका ग्राउंड सेक्टर 10 में रंगीन गुब्बारों से लेकर खिलौनों तक, स्नैक्स स्टॉल से लेकर मिट्टी के बर्तनों की किस्मों तक आपको पुराने समय का आनंद लेने के लिए बहुत सारे विकल्प देखने को मिलेंगे।

    #5

    जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का रावण दहन

    अगर आप दक्षिणी-दिल्ली में हैं तो जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का रावण दहन देखने का मौका न छोड़े।

    यहां रावण के पुतले में आग लगाते ही आतिशबाजी शुरू हो जाती है। इस आतिशबाजी को देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

    रावण दहन के बाद यहां लगने वाली मिठाईयों की दुकानें मुख्य आकर्षण का केंद्र है, जिसमें खासतौर पर जलेबी खरीदना लोगों की पहली पसंद होती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    मनोरंजन
    लाइफस्टाइल
    दशहरा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    CAA को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 12 सितंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार
    चीन की EV निर्माता BYD ने दिल्ली में खोला शोरूम, अक्टूबर में लॉन्च करेगी नई कार इलेक्ट्रिक वाहन
    हनी सिंह और पत्नी शालिनी का हुआ तलाक, मुआवजे में दिए एक करोड़ रुपये संगीत इंडस्ट्री
    गुरुग्राम में कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो रद्द, हिंदू संगठनों ने दी थी विरोध की धमकी हरियाणा

    मनोरंजन

    नेटफ्लिक्स में आया नया 'टू थंब्स-अप' फीचर, यूजर्स को मिलेंगे बेहतर शोज के सुझाव OTT प्लेटफॉर्म
    बॉलीवुड कलाकारों के ये बच्चे एक्टिंग में नहीं बनाना चाहते करियर सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या है सेंसर बोर्ड और कैसे मिलते हैं फिल्मों को सर्टिफिकेट? जानिए पूरी प्रक्रिया बॉलीवुड समाचार
    इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' जल्द सिनेमाघरों में आएगी बॉलीवुड समाचार

    लाइफस्टाइल

    मुंहासों की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये पांच आयुर्वेदिक नुस्खे आयुर्वेद
    गुजरात के पांच ऑफबीट पर्यटन स्थल, जिनकी खूबसूरती है बेमिसाल गुजरात
    अमचूर के बिना अधूरा है इन व्यंजनों का स्वाद, जानिए इनकी रेसिपी दक्षिण भारत
    नवरात्रि 2022: उपवास से जुड़ी रोचक और महत्वपूर्ण बातें आयुर्वेद

    दशहरा

    भारत की इन जगहों पर लगते हैं दशहरे के भव्य मेले, एक बार तो अवश्य जाएं भारत की खबरें
    इस जगह पर होगा दुनिया के सबसे ऊंचे रावण का दहन, जानिए खास बातें अजब-गजब खबरें
    भारत की इन जगहों पर हैं 'रावण' के मंदिर, दशहरे के दिन मनता है शोक दुर्गा पूजा
    खत्म हुआ इंतजार, भारत को मिला अपना पहला राफेल लड़ाकू विमान भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025