NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दिसंबर में घूमने की योजना बना रहे हैं? ये 5 कम भीड़-भाड़ वाली सुंदर जगहें चुनें
    अगली खबर
    दिसंबर में घूमने की योजना बना रहे हैं? ये 5 कम भीड़-भाड़ वाली सुंदर जगहें चुनें

    दिसंबर में घूमने की योजना बना रहे हैं? ये 5 कम भीड़-भाड़ वाली सुंदर जगहें चुनें

    लेखन सयाली
    Nov 24, 2024
    06:40 pm

    क्या है खबर?

    दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है, जिस दौरान सर्दी बढ़ जाती है, कई जगहों पर बर्फ पड़ने लगती है और कोहरा हो जाता है।

    इस महीने में कई लोग यात्रा करना पसंद करते हैं। हालांकि, अगर आप दिसंबर में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ऐसी जगहें चुननी चाहिएं, जहां अधिक भीड़ न होती हो।

    इस लेख में हम आपको ऐसी 5 जगहों के बारे में बताएंगे, जो दिसंबर में घूमने के लिए आदर्श रहेंगी।

    #1

    औली

    उत्तराखंड की गोद में स्थित औली की यात्रा करने का सबसे आदर्श समय दिसंबर का महीना ही होता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि दिसंबर में यहां बर्फ पड़ती है, जिसका नजारा देखते ही बनता है।

    यहां नीलकंठ, मन पर्वत और नंदा देवी की बर्फ से ढकी चोटियां एक मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करती हैं। यह पहाड़ी इलाका देश के सर्वश्रेष्ठ स्कीइंग स्थलों में से एक है, जहां राष्ट्रीय स्कीइंग चैम्पियनशिप की मेजबानी भी की जाती है।

    #2

    दीव

    दीव दादर और नगर हवेली और दमन और दीव के केंद्र शासित प्रदेशों में बसा एक सुंदर शहर है, जिसे दीव टाउन भी कहा जाता है।

    यहां के साफ और खूबसूरत समुद्र तट विदेश की यात्रा जैसा अनुभव प्रदान करते हैं। आप दिसंबर के महीने में इस शहर की यात्रा की योजना बना सकते हैं।

    इस समय यहां वार्षिक दीव महोत्सव भी आयोजित किया जाता है, जिसमें शामिल होना एक शानदार अनुभव हो सकता है।

    #3

    मुन्नार

    केरल में स्थित मुन्नार एक ऐसा शहर है, जो चाय के बागानों और पहाड़ी इलाकों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के सबसे प्रमुख आकर्षण में से एक है एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, जो लुप्तप्राय पहाड़ी बकरी नीलगिरि तहर का निवास स्थान है।

    आप दिसंबर में इस जगह की यात्रा करके सुखद अनुभव प्राप्त कर सकते हैं, जिस दौरान यहां का तापमान 10 से 15 डिग्री तक रहता है।

    अनामुडी, मट्टुपेट्टी बांध और पोथामेडु व्यू-प्वाइंट इस शहर के मुख्य पर्यटन स्थल हैं।

    #4

    डॉकी

    दिसंबर में घूमने के लिए डॉकी सबसे अच्छी जगहों में से एक हो सकता है, जो मेघालय में बसा शांत शहर है। इस महीने के दौरान यहां की जलवायु परिस्थिति बेहद सुखद रहती है।

    इस शहर का मुख्य आकर्षण यहां की प्रसिद्ध उमंगोट नदी है, जो अपने साफ पानी के लिए जानी जाती है। यहां आकर आप मावशुन गुफा, रिम्बेन झरने और बायरडॉ झरने भी देख सकते हैं, जो डॉकी के मुख्य आकर्षण हैं।

    #5

    डलहौजी

    हिमाचल प्रदेश में बसा हुआ खूबसूरत शहर डलहौजी आपने समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। इस पहाड़ी इलाके के नजारे आपके मन को मंत्रमुग्ध कर देंगे और आपको एक यादगार अनुभव प्रदान करेंगे।

    डलहौजी दिसंबर में घूमने के लिए एक शानदार जगह है, क्योंकि इस दौरान यहां बर्फ पड़ती है। आप इस समय यहां आकर स्कीइंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं और ट्रेक भी कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा
    उत्तराखंड
    मेघालय
    केरल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    यात्रा

    तमिलनाडु के मदुरै में स्थित मीनाक्षी मंदिर है बेहद खूबसूरत, जानिए इसके 5 मुख्य आकर्षण तमिलनाडु
    बहुत खूबसूरत जगह है लक्षद्वीप, यहां की यात्रा के दौरान आजमाएं ये 5 शानदार गतिविधियां पर्यटन
    सिक्किम में स्थित युमथांग घाटी की यात्रा करने पर आजमाएं ये 5 गतिविधियां, यादगार होगा अनुभव सिक्किम
    भारत का ऐसा अद्भुत गांव, जहां बाहरी लोगों को नहीं है कुछ भी छूने की अनुमति हिमाचल प्रदेश

    उत्तराखंड

    उत्तर कोरिया: विदेशी टीवी शो देखने पर 30 बच्चों की गोली मारकर हत्या की गई- रिपोर्ट दक्षिण भारत
    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- केदारनाथ में घोटाला हुआ, 228 किलो सोना गायब केदारनाथ
    उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में दुकानदारों पर सख्ती, कांवड़ मार्ग पर 'नेमप्लेट' लगानी होगी उत्तर प्रदेश
    केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग में भूस्खलन से 3 श्रद्धालुओं की मौत, 2 अन्य घायल केदारनाथ

    मेघालय

    मेघालय: विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले 5 विधायकों का इस्तीफा, UDP में शामिल विधानसभा चुनाव
    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण विधानसभा चुनाव
    नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव का मतदान शुरू नागालैंड
    विधानसभा चुनाव: नागालैंड में 82 प्रतिशत और मेघालय में 74 प्रतिशत से ज्यादा मतदान  नागालैंड

    केरल

    वायनाड त्रासदी के बीच हुआ चमत्कार, वनकर्मियों ने 5 दिन बाद 4 बच्चों को जिंदा बचाया भूस्खलन
    राजस्थान के भाजपा नेता ने वायनाड त्रासदी के लिए गोहत्या को ठहराया जिम्मेदार भाजपा समाचार
    केरल: भूस्खलन की सबसे पहले जानकारी देने वाली महिला तक नहीं पहुंची मदद, शव मिला भूस्खलन
    केरल: वायनाड भूस्खलन में लोगों ने खोया अपना पूरा परिवार, शव भी नहीं मिल रहे भूस्खलन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025