Loading...
अनानास बनाम अंगूर: इनमें से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर?
अनानास बनाम अंगूर

अनानास बनाम अंगूर: इनमें से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर?

लेखन अंजली
Nov 09, 2026
10:36 am

क्या है खबर?

फल न केवल ताजगी प्रदान करते हैं, बल्कि पानी की कमी को पूरा करने और जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। गर्मियों के फलों में अनानास और अंगूर का नाम सबसे ऊपर आता है। हालांकि, इनकी पोषण संबंधी जानकारी से अनजान लोग स्वास्थ्य के लिए बेहतर फल का चयन नहीं कर पाते हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों फलों में से कौन-सा स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद है।

अनानास

अनानास के पोषक तत्व और फायदे

अनानास विटामिन-C, मैंगनीज, कॉपर, पोटेशियम जैसे खनिजों से भरपूर होता है। इसमें एक खास एंजाइम भी पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर रखने में सहायक है।

इसके अलावा अनानास का सेवन शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने, हड्डियों को मजबूत रखने, दिल को स्वस्थ रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

अंगूर

अंगूर के पोषक तत्व और फायदे

अंगूर विटामिन-C, विटामिन-K, पोटेशियम, कॉपर और मैंगनीज का एक अच्छा स्त्रोत हैं। इनमें ऐसे तत्व भी होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा अंगूर का सेवन वजन को नियंत्रित करने, पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है।

ADVERTISEMENT

चयन

अनानास और अंगूर में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर?

अनानास और अंगूर दोनों ही फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें से एक फलों का चयन स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद है।

हालांकि, इस मामले में अनानास को चुना जाना चाहिए क्योंकि यह कई ऐसे गुणों से समृद्ध होता है, जो कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

तरीका

अनानास और अंगूर का सेवन करने का सही तरीका

गर्मियों में आप इन फलों को सलाद या स्मूदी के रूप में सेवन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप इन फलों का रस बनाकर भी पी सकते हैं।

हालांकि, रस बनाते समय चीनी का इस्तेमाल न करें। आप चाहें तो इन फलों को फ्रीज में रखकर ठंडा-ठंडा भी खा सकते हैं।

बता दें कि अनानास को कच्चा खाने की बजाय पका कर खाना बेहतर होता है क्योंकि इससे यह पचाने में आसान हो जाता है।

सावधानियां

इन फलों का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए है नुकसानदायक

अनानास और अंगूर का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इन फलों का अधिक सेवन करने से पेट फूलना, गैस, दस्त और पेट दर्द जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा इनका अधिक सेवन करने से वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए इनका सीमित मात्रा में ही सेवन करें। बेहतर होगा कि आप दिन में 1-2 कप अंगूर या एक कटोरी अनानस का ही सेवन करें।

ADVERTISEMENT