LOADING...
कहीं फेस प्रिंट तो कहीं लगे मोती, महामारी के बीच मास्क पर दिख रही कलाकारी

कहीं फेस प्रिंट तो कहीं लगे मोती, महामारी के बीच मास्क पर दिख रही कलाकारी

लेखन अंजली
May 29, 2020
02:23 pm

क्या है खबर?

जिस तरह से फैशन के साथ-साथ आउटफिट डिजाइन अपग्रेड होते रहते हैं ठीक उसी प्रकार कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर लगाए जाने वाले मास्क भी अपग्रेड होते जा रहे हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब बाजारों में साधारण मास्क ही नहीं बल्कि फेस प्रिंट वाले मास्क से लेकर मोतियों आदि से सजे मास्क भी उपलब्ध हैं जिनको हर कोई अपनी पसंद के अनुसार अपने लिए चुन सकता है। आइए आपको बताते हैं।

गुजरात

कस्टमाइज्ड फेस प्रिंट मास्क

COVID-19 संकट के चलते मास्क बनाने वाले भी काफी क्रिएटिव हो गए हैं और उन्हीं में से एक हैं गुजरात के गांधीनगर में रहने वाले बिल्लू । बिल्लू पेशे से एक फोटोग्राफर हैं जो मास्क पर लोगों के चेहरे प्रिंट करके बेच रहे हैं। इस बारे में बिल्लू का कहना है, "इस कस्टमाइज्ड फेस प्रिंट मास्क को बनाने में केवल 10-15 मिनट लगते हैं जिसे वो केवल 50 रुपये में बेच रहे हैं।"

केरल

फेस प्रिंट वाले फेस मास्क लोगों की पहचान करने में करेंगे मदद- बिनेश

जब से लॉकडाउन लागू है तब से कई लोगों ने मास्क पहनना शुरू कर दिया है जिसके कारण किसी को भी पहचानना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब इसका समाधान मिल गया है। दरअसल केरल के कोट्टायम शहर के फोटोग्राफर बिनेश पॉल ऐसे मास्क बना रहे हैं जो फेस प्रिंट वाले होंगे और ये सिर्फ 60 रुपये के हैं। इस बारे में बिनेश का कहना है कि धीरे-धीरे इन मास्क की मांग बढ़ती जा रही है।

Advertisement

असम

दूल्हा-दुल्हन भी हुए फैशनेबल मास्क के दीवाने

फेस प्रिंट वाले मास्क के अलावा आउटफिट मैचिंग वाले मास्क भी लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं जिसको कई लोग खास अवसरों पर पहन रहे हैं। दरअसल असम में हुई एक शादी में दूल्हा और दुल्हन ने अपने आउटफिट के साथ स्पेशल मास्क भी स्टिच करवाए, जो उनके कपड़ों से पूरी तरह मेल खा रहे थे। दूल्हा और दुल्हन ने असम सिल्क से बने पारंपरिक सफेद कुर्ता-धोती और साड़ी पहनी थे जो उन्हें रिच लुक दे रहे थे।

Advertisement

आवश्यकता

इस वजह से मास्क पहनना है जरूरी

चिकित्सक विशेषज्ञों की मानें तो मास्क पहनना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे व्यक्ति को कोरोना वायरस से बचने में मदद मिल सकती है। उदाहरण के लिए, संक्रमित व्यक्ति या वस्तु को छूने से एक स्वस्थ व्यक्ति भी वायरस की चपेट में आ सकता है। इसलिए लोगों से बार-बार हाथ धोने और मास्क पहनने की अपील की जा रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब तो बाहर जाते समय मास्क पहनना अनिवार्य हो चुका है।

Advertisement