जिम जाने वाले लोग लंच में खा सकते हैं ये 4 उच्च प्रोटीन व्यंजन
क्या है खबर?
प्रोटीन का सेवन मांसपेशियों के निर्माण और शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है। खासतौर से जिम जाने वालों के लिए प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना जरूरी है। अगर आप भी जिम जाकर वर्कआउट करते हैं और अपने लंच में प्रोटीन युक्त व्यंजन खाना चाहते हैं, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे लंच व्यंजन की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें घर पर 5 से 10 मिनट में बनाया जा सकता है।
#1
तंदूरी रोटी और छाछ
सबसे पहले एक बर्तन में गेंहू का आटा, नमक, तेल और पानी मिलाकर सख्त आटा बनाएं, फिर आटे को छोटी-छोटी लोइयों में बांटकर इन्हें बेल लें। इसके बाद एक तवे पर थोड़ी-सी तेल डालकर आटे की लोई को डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तवे पर पकाएं। अब तवे पर एक कटोरी रखकर रोटी को उसमें डालकर सेंकें। फिर रोटी को तवे से निकालकर एक प्लेट में रखें और इसे छाछ के साथ परोसें।
#2
पनीर टिक्का
सबसे पहले एक कटोरे में दही, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरी मिर्च का पेस्ट मिलाएं। अब इसमें पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए रख दें, ताकि पनीर मसाले को अच्छे से सोख ले। अब पनीर के टुकड़ों को स्टिक पर लगाकर तवे पर तेल लगाकर सुनहरा होने तक दोनों तरफ से पकाएं और फिर परोस दें।
#3
पालक पनीर की सब्जी
सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा, हींग, लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च भूनें। इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालकर तब तक भूनें जब तक कि यह नरम न हो जाए, फिर इसमें कटी हुई पालक की पत्तियों को डालकर इसे 5 मिनट के लिए पकाएं। अब इसमें नमक, गरम मसाला, पनीर के टुकड़े और पानी मिलाकर इसे 10 मिनट के लिए पकाने के बाद रोटी के साथ परोसें।
#4
चावल और छोले की सब्जी
सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हींग, लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च भूनें। इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालकर तब तक भूनें जब तक कि यह नरम न हो जाए, फिर इसमें नमक, गरम मसाला, चना मसाला, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। अब इसमें उबले हुए चनों को डालकर इसे 10 मिनट के लिए पकाने के बाद चावल के साथ परोसें।